Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश कुमार हमारे हैं और कभी भी NDA में आ सकते हैं, मोदी सरकार के मंत्री का बड़ा दावा
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    नीतीश कुमार हमारे हैं और कभी भी NDA में आ सकते हैं, मोदी सरकार के मंत्री का बड़ा दावा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नीतीश कुमार हमारे हैं और कभी भी NDA में आ सकते हैं, मोदी सरकार के मंत्री का बड़ा दावा

    केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को कहा कि पिछले साल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी भी समय भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौट सकते हैं। आठवले ने कहा कि नीतीश कुमार पहले राजग का हिस्सा थे और पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को अधिक सीटें मिली थी, इसके बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था।

     

     

    नीतीश कुमार कभी भी NDA में आ सकते हैं
    मंत्री ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि उसका एकमात्र एजेंडा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता से हटाना है। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने अगस्त 2022 में भगवा दल से नाता तोड़ लिया था और राजग से अलग हो गई थी। बाद में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर नयी सरकार बना ली थी। कुमार विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रमुख चेहरा हैं। केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार कभी भी हमारे साथ आ सकते हैं।”

     

     

     

    गठबंधन के भीतर भी मतभेद
    आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) केंद्र की राजग सरकार का समर्थन कर रही है। आठवले ने कहा कि नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन के नाम ‘इंडिया’ पर आपत्ति है और संयोजक एवं प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार को लेकर गठबंधन के भीतर भी मतभेद है। उन्होंने कहा, ‘‘कल मैं पटना में था और मुझसे नीतीश कुमार की नाराजगी की खबर के बारे में सवाल किया गया जो बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की बैठक से पहले ही लौट आए थे।”

     

     

    हमारा एजेंडा देश का विकास
    आठवले ने कहा, ‘‘मैंने कहा कि अगर वह (नीतीश कुमार) खुश नहीं हैं तो उन्हें मुंबई (‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक) नहीं जाना चाहिए। वह पहले राजग के साथ थे और कभी भी लौट सकते हैं।” आगामी लोकसभा में भाजपा का मुकाबला करने के लिए 26 दलों ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) नाम से गठबंधन बनाया है। आठवले ने कहा, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का अभिप्राय ‘इंट्रोडक्शन नेगेटिव डाटा आइडिया अलायंस’ है जिसका मकसद ‘मोदी हटाओ ‘ जबकि हमारा एजेंडा देश का विकास है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहत्या और बलात्कार का विरोध करते हुए जनता ने दिखाई एकजुटता
    Next Article सिखों के अधिकार सुरक्षित रखने को प्रयास करूंगा : सरयू

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.