Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बगावत के बाद इस्तीफे को लेकर उलझन क्यों
    Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड राष्ट्रीय संपादकीय

    बगावत के बाद इस्तीफे को लेकर उलझन क्यों

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2024Updated:August 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बगावत के बाद इस्तीफे को लेकर उलझन क्यों
    देवानंद सिंह

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जिस तरह पार्टी से बगावत की, उससे झारखंड की सियासत में उथल-पुथल मच गई थी, राजधानी दिल्ली तक झारखंड की सियासत की चर्चा थी, लेकिन बगावत के बाद जेएमएम और मंत्री पद से इस्तीफा क्यों नहीं और कब ? जब राह जुदा चुनने का मन ही बना लिया था तो अब उलझन कैसी? यह सवाल सिर्फ राजनीतिक विश्लेषकों के मन में ही नहीं, बल्कि आम जनता के मन में भी है।

     

     

    चंपई सोरेन की बगावत से लग रहा था कि झारखंड की राजनीतिक दशा और दिशा बदल सकती है, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले का डैमेज कंट्रोल कर सभी राजनीतिक विशेषज्ञों को चौंका दिया। मुख्यमंत्री पद से हटा दिए जाने से नाराज़ चंपई सोरेन ने जिस तरह अपनी नाराजगी व्यक्त की, उससे उनकी राह जुदा होने का पूरा संकेत मिल रहा था। उन्होंने अपनी असंतोषजनक स्थिति का सार्वजनिक रूप से विरोध किया। उनकी बगावत को जैसे-जैसे समय बीत रहा है, यह सवाल भी गहराता जा रहा है कि जब आप पार्टी की नीतियों से इतने असंतुष्ट हैं, तो इस्तीफा क्यों नहीं देते? चंपाई सोरेन ने नई पार्टी के ऐलान कर, सोचा था कि झामुमो पार्टी की नींद उड़ा देंगे, लेकिन आज वे खुद फंस कर रह गए हैं।

     

     

    अब न तो पद उनसे छूट पा रहा है और न ही पार्टी।

    चंपाई सोरेन ने जिस तल्खी के साथ नई पार्टी बनाने की घोषणा की, उससे उन्हें लगा था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में खलबली मचेगी, उनके मान मनौव्वल का दौर शुरू हो जायेगा, लेकिन ऐसा कहीं कुछ होता दिख नहीं रहा है। झामुमो ने भी जैसे चंपाई सोरेन के मुद्दे पर एक लंबी लकीर खींच ली, लिहाजा, ये चंपाई सोरेन को उनकी हैसियत बताने के लिए तो काफी लग रहा है। ये संदेश भी जेजएमएम देने की कोशिश कर रही है कि पार्टी में उनके रहने और नहीं रहने से कोई असर नहीं पड़ने वाला है, इससे चंपई सोरेन की चिंताएं बढ़ रही हैं। जो अब चारों तरफ चर्चाएं हो रही हैं कि बागी हुए बगावत किए तो, आखिर अब इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं ?

    कहीं उनके मन में यह सवाल तो नहीं कि क्या उनका इस्तीफा उनकी राजनीतिक स्थिति को कमजोर तो नहीं कर देगा? क्या इस्तीफा देने से उनका प्रभाव समाप्त तो नहीं हो जाएगा। शायद इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा देने का विचार टाल दिया हो ? इस सब सवालों के बीच एक बात तो स्पष्ट लगती है कि राजनीति में इस प्रकार की अस्थिरता अक्सर व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और शक्ति के खेल का हिस्सा होती है, भले ही जनप्रतिनिधि यह कहें कि उनके दिमाग में जनता के हित हैं, लेकिन सच्चाई यही है कि नेताओं की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं हमेशा जनता के हित से ऊपर रहे हैं, क्योंकि बगावत का मतलब केवल विरोध या असंतोष नहीं होता, बल्कि यह सत्ता की लड़ाई होती है।

     

     

    जब कोई नेता अपनी पार्टी की नीतियों के खिलाफ जाता है, तो यह समझना आवश्यक होता है कि वह व्यक्तिगत और राजनीतिक लाभ की तलाश करना चाहता है। इसी क्रम में चंपई सोरेन ने अपने बगावती रुख को एक रणनीतिक चाल के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन लगता है कि चंपई सोरेन का यह कदम अब उन्हीं के लिए मुसीबत बनने लगा है, क्योंकि न तो वह इस्तीफा दे रहे हैं और न ही जेएमएम द्वारा उन्हें मनाए जाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में, चंपई सोरेन का इस्तीफा न देना, बताता है कि वह सत्ता का लालच नहीं छोड़ना चाहते और दूसरा जेएमएम अगर नहीं मना रहा है तो उससे जेएमएम उन्हें यह संदेश देना चाहती है कि अगर, आप चले भी जाएंगे तो हमें कोई फरक नहीं पड़ने वाला है।

     

     

    चंपई सोरेन ने जिस अंदाज में कदम बढ़ाया है, जाहिर है अब उनका कदम पीछे खींचना भी मुश्किल ही लगता है। राजनीतिक पंडित भी मानते हैं कि जेएमएम के दिग्गज नेता बागी बन गए हैं, लेकिन वह अपने नए गुट के लिए जेएमएम को नहीं तोड़ पा रहे हैं। चंपई सोरेन ने जब दिल्ली की राह पकड़ी थी तो उनके साथ कम से कम चार से छ: विधायकों के रहने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि अभी कोई विधायक उनका साथ देने को आगे नहीं आ रहा है, ऐसे में उनका महत्वाकांक्षी कदम अब उनके लिए ही संकट खड़ा करने वाला बन गया है। इसीलिए अब सवालों की गेंद उनके पाले में है कि बागी हुए बगावत किए, तो इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं ?

    बगावत के बाद इस्तीफे को लेकर उलझन क्यों
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरला, खरगे और राहुल ने वसंत चव्हाण के निधन पर दुख जताया
    Next Article 20 अगस्त को लापता ट्रेनी विमान को डिटेक्ट करने में भारतीय नौसेना को मिली सफलता

    Related Posts

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    June 9, 2026

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    June 9, 2026

    प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार ने सुनी जनसमस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार ने सुनी जनसमस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी

    पुष्पानगर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर पूरे झारखंड में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप से गरमाया

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.