Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज
    Breaking News Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय समस्तीपुर

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों के भीड़ ,
    फायर ब्रिगेड की टीम व जनप्रतिनिधियों के काफी मिन्नत के बाद घँटों ड्रामा के बाद उतर टावर से

     

    मोरवा के ररियाही पंचायत के कुमैया गांव में एक 55 वर्षीय व्यक्ति टावर पर चढ़ गया।
    समस्तीपुर ज़िले मैं हैरान करने वाला और सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है बताया जाता है जिले के हलई थाना क्षेत्र के ररियाही पंचायत के कुमैया गांव वार्ड संख्या 4 के स्वर्गीय मेघन राय के पुत्र सुरेश राय उम्र करीब 55 वर्ष ने अपने घर के कुछ ही दूरी पर स्थित करीब 100 फीट ऊंचा एयरटेल के टावर पर चढ़कर ऊपर से ही हल्ला और आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था।

    अचानक हल्ला सुनकर यह घटना देखते स्थानीय हजारो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। यह घटना आग की तरह फैल गया देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी, मेडिकल टीम एवं हलई पुलिस पहुंच गई। स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों का आश्वासन: करीब 2 घंटे के करी मशक्कत व निवेदन के बाद स्थानीय जिला परिषद कैलाशी दास, राजद नेता रामानंद राय, ग्रामीण अशोक राय, मुचकुन सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण एवं हलई पुलिस के निवेदन के बाद उक्त सुरेश राय नीचे सकुशल उतर गया।

    मेडिकल टीम के द्वारा जांच पड़ताल की गई सभी चीज नॉर्मल था उसके बाद उक्त व्यक्ति को पानी पिलाया गया। हलई पुलिस उसके बाद वापस लौट गई।

    सुरेश राय के टावर पर चढ़ने का कारण: सुरेश राय के द्वारा टावर पर चढ़ने का कारण बताया जाता है कि अपने भाई से विवाद हो गया था जिसमें न्याय नहीं मिलना कारण बताया जाता है। वही स्थानीय ग्रामीण अशोक राय ने बताया कि टावर पर चढ़ने वाले व्यक्ति सुरेश राय और उनके भाई झल्लू राय के बीच एक वर्ष पूर्व विवाद हो गया था। विवाद का कारण यह था कि सुरेश राय के भाई झल्लू राय के पुत्र का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग में सुसाइड करने के कारण मौत हो गया था। उसके बाद से झल्लू राय अपने भाई सुरेश राय पर ही शक करते थे अपने बेटे की मौत का कारण का इल्जाम लगाते हुए विवाद करते रहते थे।

    लेकिन पुलिस जांच में किसी लड़की से प्रेम प्रसंग के कारण सुसाइड का मामला सामने आया उसके बावजूद भी झल्लू राय सुरेश राय से लगातार विवाद कर रहे थे वहीं कुछ दिन पहले ही झल्लू राय के द्वारा सुरेश राय के घर में सीसीटीवी आदि तोड़फोड़ करते हुए सुरेश राय को मारपीट कर घायल कर दिया जिसके कारण सुरेश राय का एक आंख भी बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जाता है कि थाना में दोनों तरफ से मामला दर्ज है। सुरेश राय का कहना है कि मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस उनके भाई झल्लू राय पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी को लेकर वे न्याय के लिए टावर पर चढ़ गए थे।

    हलई थाना अध्यक्ष का व्यान: हलई थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम की सूचना दी गई। सुरेश राय से लगातार नीचे उतरने की बात कहीं जा रही थी। करीब 2 घंटे के बाद सुरेश राय टावर पर से नीचे उतरे वे सकुशल थे। उनकी स्थिति ठीक-ठाक थी। उन्होंने आगे बताया कि दोनों भाइयों के बीच घरेलू विवाद है, दोनों तरफ का मामला दर्ज है।

    अनुसंधान उपरांत जो भी तथ्य आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर लगे आप बिल्कुल निराधार है। वहीं उन्होंने बताया कि दोनों बगल से मामला दर्ज है, विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस तरह से टावर पर चढ़ने से न्याय कैसे मिलेगा इस प्रकार की घटना से लगातार समाज में बिल्कुल गलत संदेश जा रहा है। वही इस पंचायत में यह दूसरी घटना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है
    Next Article जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.