प्रेमिका ने किया इंकार तो उसके घर के सामने युवक ने गोली मार कर दे दी जान
बाढ़ अनुमंडल के दयाचक में एक युवक ने अपने सर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मोनू 2 दिन पहले ही दिल्ली से दयाचक अपने घर आया था। दावा किया जा रहा है की उसका बाढ़ के दयाचक में पड़ोस की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
कई साल से वे एक दूसरे के संपर्क में थे। लड़की की शादी के 1 दिन पहले ही वह यहां आया था। उसने जब लड़की से शादी करने की बात की, तब लड़की ने परिवार की सहमति के बिना शादी करने से इनकार कर दिया। मोनू के पिता अशोक प्रसाद दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। उसके परिवार के कुछ लोग दयाचक में ही रहते थे। वह दिल्ली में किसी कंपनी में पलंबर का काम करता था। लड़की के शादी से इनकार करने के बाद उसने लड़की के घर के सामने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले वह किसी से फोन पर बात कर रहा था। मोबाइल पर बात करते-करते ही उसने अपने को गोली मार ली।
उल्लेखनीय है की आधुनिक जीवन शैली और अध्यात्म से दूर होते जा रहे लोग छोटी छोटी बातों से निराश होकर मौत क़ो गले लगा रहे हैँ, एक सप्ताह के अंदर बाढ़ अनुमंडल में ये आत्महत्या की चौथी वारदात है, जिसमें तीन की मौत हो चुकी है तो चौथा, मौत के कगार पर है!