Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » RSS ऑफिस की दीवार पर पेशाब करने से रोका तो दबंगों ने किया पथराव
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    RSS ऑफिस की दीवार पर पेशाब करने से रोका तो दबंगों ने किया पथराव

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    RSS ऑफिस की दीवार पर पेशाब करने से रोका तो दबंगों ने किया पथराव
    शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आरएसएस कार्यालय पर उस समय बवाल हो गया जब संघ कार्यकर्ताओं पर दबंगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया. यही नहीं दबंगों ने जमकर पथराव भी किया. बताया जा रहा है कि दबंगों ने कार्यालय की दीवार पर पेशाब किया था. इसका विरोध करने पर दबंगों ने घटना को अंजाम दिया. वहीं घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पुलिस के अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले दो लोगों को हिरासत में लिया है.

     

     

     

    घटना थाना सदर बाजार के शहीद द्वार की है जहां आरएसएस का कार्यालय है. बताया जा रहा है कि बुधवार रात कुछ दबंग आरएस एस कार्यालय की दीवार पर पेशाब कर रहे थे. जब कार्यालय मे रहने वाले कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला बोल दिया और गाली गलौज करते हुए जमकर पथराव किया. कार्यालय पर हमले की खबर लगते ही आरएसएस महानगर प्रचारक, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा नेता भी पहुंचे, जिनकी पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई.

     

     

     

    इस बवाल के बाद पुलिस अधिकारियों ने आरएसएस कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. वहीं पुलिस ने पीड़ित कार्यकर्ताओं की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए आरएसएस कार्यालय पर हमला करने के दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ फिल्म में आएंगी नजर सीमा हैदर, एटीएस की क्लीनचिट का इंतजार
    Next Article हरियाणा : मेवात में सांप्रदायिक दंगा, शासन-प्रशासन नकारा

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.