Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल में दल-बदलने से पहले गंगाजल छिड़कर हुई 350 भाजपा कार्यकर्ताओं की टीएमसी में वापसी
    Breaking News Headlines राजनीति

    पश्चिम बंगाल में दल-बदलने से पहले गंगाजल छिड़कर हुई 350 भाजपा कार्यकर्ताओं की टीएमसी में वापसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब बीजेपी के नेताओं की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में घर वापसी जारी है. खासी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता फिर से टीएमसी में जाने के इच्छुक हैं. टीएमसी बीजेपी से आने वालों का गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण कर रही है.आज तक के मुताबिक, राज्य के बीरभूम जिले के सैंथिया इलाके में 350 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी कार्यालय के बाहर पिछले दिनों 4 घंटे धरना दिया. उनका कहना था कि उन्होंने बीजेपी में जाकर गलती की है. टीएमसी में उन्हें वापस लिया जाए. धरनारत बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनका धरना और अऩशन टीएमसी में वापस लिए जाने तक जारी रहेगा. टीएमसी पंचायत प्रधान ने सभी कार्यकर्ताओं पर गंगाजल छिड़ककर पहले उन्हें शुद्ध किया, फिर पार्टी की सदस्यता दी. दलबदलने की यह उत्सुकता न केवल कार्यकर्ताओं में है, बल्कि बीजेपी के दिग्गज नेताओं में दिखाई दे रही है.
    इस दलबदल पर बीजेपी का आरोप है कि चुनाव बाद जो हिंसा हुई है, उससे डरकर बाध्य होकर बीजेपी कार्यकर्ता टीएमसी में शामिल हो रहे हैं. बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ताओं के पास कोई उपाय अब नहीं रह गया है. हाल में बीजेपी के दिग्गज नेताओं में शुमार मुकुल रॉय, अपने बेटे शुभ्रांसु के साथ टीएमसी में दोबारा शामिल हो गए थे. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी की 11 जून सदस्यता ली थी. तभी ममता बनर्जी ने साफ कर दिया था कि उऩ्हीं लोगों की वापसी हो सकती है जो ईमानदार हैं गद्दारों की नहीं. वहीं बीजेपी में घमासान मचा है और इसका सीधा फायदा टीएमसी को मिलता दिख रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना से बड़ी राहत: वैक्सीन लगवा चुके लोगों में अस्पताल में भर्ती होने की संभवाना 80% हुई कम
    Next Article कुंभ राशि में वक्री होंगे गुरु, वक्री गुरु से जुड़ी बेहद जरूरी बातें और शुक्र का गोचर

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.