Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका के मैरीलैंड कारखाने में हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 1 सैनिक और हमलावर घायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका के मैरीलैंड कारखाने में हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 1 सैनिक और हमलावर घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. अमेरिका के स्मिथसबर्ग के मेरीलैंड टाउन में खुलेआम फायरिंग की गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. मैरीलैंड सरकार ने बताया कि एक बंदूकधारी ने गुरुवार को उत्तरी मैरीलैंड में स्थित एक मैनुफैक्चरिंग प्लांट पर गोलियां चला दीं, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. गवर्नर ने कहा कि वह शूटर के बारे में नहीं जानते हैं.

    रिपोर्ट के अनुसार वाशिंगटन काउंटी शेरिफ के प्रवक्ता ने कहा कि हमलावर, जिसकी तत्काल पहचान नहीं हो पाई, उसको मैरीलैंड राज्य के एक सैनिक के साथ गोलीबारी में घायल होने के बाद हिरासत में ले लिया गया. गोली लगने के बाद संदिग्ध हमलावर और जवान दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.
    वाशिंगटन काउंटी शेरिफ के ऑफिस की तरफ से कहा गया कि गोलीबारी गुरुवार की दोपहर ढाई बजे के पास बिकल रोड स्थित 12900 ब्लॉक के पास हुई है. बता दें कि हाल ही में लगातार खुलेआम गोलीबारी की घटना सामने आई है, न्यूयॉर्क, टेक्सास सहित कई अलग-अलग इलाकों में गोलीबारी की गई और बेकसूर लोगों की जानें चल गईं.

    गौरतलब है कि बीते शनिवार की देर रात अमेरिका के फिलाडेल्फिया में बंदूकधारी ने भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इस घटना में अब तक कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई घायल हैं. ये घटना मध्यरात्रि के बाद की है. कहा जा रहा है कि इसमें कई बंदूकधारी शामिल थे. वहीं अमेरिका के ओक्लाहोमा के तुलसा स्थित एक अस्पताल परिसर में युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. साथ ही हमलावर की भी मौत हो गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के डोडा एवं किस्तवाड़ में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बढ़ा तनाव, इंटरनेट सर्विस बंद
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की नीट पीजी की 1,456 सीटों को भरने के लिए स्ट्रे राउंड काउंसलिंग की मांग वाली याचिकाएं

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026

    15 साल बाद कुंवर सिंह मैदान के 50 घरों तक पहुंचा नल का पानी

    July 4, 2026

    सरायकेला के आसंगी चेक डैम में बड़ा हादसा, नहाने गए दो किशोर डूबे; एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    15 साल बाद कुंवर सिंह मैदान के 50 घरों तक पहुंचा नल का पानी

    सरायकेला के आसंगी चेक डैम में बड़ा हादसा, नहाने गए दो किशोर डूबे; एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.