Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफगानिस्तान: तालिबान के जुल्म की इन्तेहां, सड़कों पर पड़े हैं शव, जबरन महिलाओं से कर रहे शादी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अफगानिस्तान: तालिबान के जुल्म की इन्तेहां, सड़कों पर पड़े हैं शव, जबरन महिलाओं से कर रहे शादी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. अफगानिस्तान और तालिबान के बीच चल रहे संघर्ष से आम लोगों की जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. तालिबान ने अपने कदम अब काबुल की तरफ बढ़ा दिए हैं. तालिबान के कब्जे वाले शहरों से हजारों अफगान नागरिक भाग रहे हैं. अपनी जान बचाकर भाग रहे नागिरकों ने तालिबान की क्रूरता की जो कहानियां सुनाई हैं, उन्हें सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. नागरिक बताते हैं कि सड़कों पर लोगों की लाशें पड़ी हैं और उनके पास कुत्ते खड़े हैं, लड़कियों का अपहरण कर रहे हैं और फिर उनसे जबरदस्ती शादी कर रहे हैं. मासूम लोगों के सिर इस तरह कलम किए जा रहे हैं जैसे वे भेड़-बकरी हों. अफगानिस्तान के लोग अपनी जान बचाते हुए यहां से वहां भाग रहे हैं.तालिबान के पांच दिनों के हमले के बाद कई लोग इस सप्ताह काबुल पहुंचे हैं, जिसमें उन्होंने आठ प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया है. 36 साल की महिला अपने छह बच्चों को लेकर कुंदुज भाग गई थी. वो बताती हैं, “हमने जेल के पास शव पड़े हुए देखे … उनके बगल में कुत्ते थे. “जब से विदेशी सैनिकों की वापसी घोषणा हुई है, अफगानिस्तान में तालिबान ने अपना कब्जा जमाने में तेजी कर दी है. जिस भी पांत में तालिबानी कब्जा कर रहे हैं वहां हिंसा की दर्दनाक तस्वीर पैदा हो रही है. अपने आगे न वे बच्चों को बख्श रहे हैं और न ही महिलाओं को.22 वर्षीय मीरवाइस खान अमीरी ने कहा, “तीन दिन पहले तालिबान ने एक नाई को मार डाला क्योंकि उन्हें लगा कि वह सरकार के लिए काम कर रहा है. लेकिन वह सिर्फ एक नाई था. ” अफगान के मीरवाइस तालिबान के जुल्म को बयां करते हुए कहते हैं, “उन्होंने सरकार में काम करने वाले लोगों को मार डाला, भले ही उन्होंने चार से पांच साल पहले नौकरी छोड़ दी हो. “

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article अंतरिक्ष में EOS-3 सैटेलाइट लॉन्च करने का काउंटडाउन शुरू, दुश्मन और आपदाओं से करेगा सुरक्षा

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.