Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दक्षिण कोरिया में 3 दिन में आए 14 लाख कोरोना केस, भारत में चौथी लहर की आशंका
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    दक्षिण कोरिया में 3 दिन में आए 14 लाख कोरोना केस, भारत में चौथी लहर की आशंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सियोल. यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया में कोरोना वायरस की लहर चिंताजनक रफ्तार से ऊपर जा रही है. दक्षिण पूर्व एशिया की बात करें तो चीन में 14 महीने बाद कोरोना ने दो की जान ली है. हांगकांग में कुल केस 10 लाख पार कर गए, जिनमें से 97% केस कोरोना की हालिया लहर में बीती फरवरी के बाद सामने आए हैं. वहां यह वायरस अब तक 5,401 जानें ले चुका है, जो चीन में 2019 में इन्फेक्शन फैलने के बाद से अब तक हुई मौतों (4,636) से भी ज्यादा है.शवों को रेफ्रिजेरेटेड शिपिंग कंटेनरों में रखना पड़ रहा है, क्योंकि ताबूत खत्म हो गए हैं या बहुत मुश्किल से मिल रहे हैं. सबसे ज्यादा चिंता साउथ कोरिया बढ़ा रहा है, जहां कोरोना के कुल मामले 90 लाख पार कर गए हैं. इनमें से 16% यानी 14 लाख से ज्यादा केस तो गुरुवार से शनिवार के बीच तीन दिन में आ गए. यूरोप में फ्रांस, इंग्‍लैंड और इटली में एक हफ्ते के भीतर मामलों में 30% से ज्‍यादा की बढ़त देखी गई है.
    दुनियाभर में रोज आने वाले कोरोना के मामलों के औसम में पिछले हफ्ते के मुकाबले 12% का इजाफा हुआ है. विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने कहा कि कोरोना के आंकड़ों में यह उछाल ‘टिप ऑफ द आइसबर्ग’ है यानी महामारी जितनी बड़ी दिख रही है, असल में तस्वीर उससे ज्यादा भयावह है. महामारी इतनी जल्द खत्म नहीं होने वाली. हम लोग अभी महामारी के बीच में हैं. ओमिक्रॉन के BA.2 सब-वेरिएंट के स्‍पाइक प्रोटीन में पाए जाने वाले म्‍यूटेशंस रैपिड PCR टेस्‍ट में पकड़ में नहीं आते. चिंता यह भी है BA.1 और BA.2 मिलकर नया रूप बना सकते हैं. इस्राइल में ऐसे दो मामले आ चुके हैं.

    सबसे बड़ी गलत सूचना यह है कि ‘ओमीक्रोन हल्का है’. यह धारणा भी गलत है कि यह अंतिम वेरिएंट है. ध्यान रखें कि महामारी खत्म नहीं हुई है. कोरोना की चपेट में ऐसे लोग ज्यादा आ रहा हैं, जिन्हें पूरी तरीके से टीके नहीं लगे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा आयुष के पिता से मिलने पहुँचे
    Next Article मुख्यमंत्री का मिला आदेश, कॉमनवेल्थ गेम्स कैंप में भाग लेंगे झारखण्ड पुलिस के जवान

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.