Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना वायरस के नए वेरिएंट्स को लेकर WHO ने दी ये बड़ी चेतावनी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    कोरोना वायरस के नए वेरिएंट्स को लेकर WHO ने दी ये बड़ी चेतावनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक बड़े अधिकारी ने कोरोना को लेकर एक चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वेरिएंट इसका अंतिम वेरिएंट नहीं होगा और अन्य नये वेरिएंट्स के सामने आने की काफी ज्यादा संभावना है. डब्ल्यूएचओ के आधिकारिक सोशल मीडिया मंच पर आयोजित सवाल-जवाब के एक सत्र के दौरान संगठन के कोविड-19 तकनीकी दल की मारिया वान केरखोव ने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी ओमीक्रोन के चार अलग-अलग रूपों पर नजर बनाये हुए है.

    मारिया ने कहा, हम इस वायरस के बारे में अब काफी कुछ जानते हैं, हालांकि, हम सब कुछ नहीं जानते. मैं बिल्कुल साफ तौर पर कहूं तो वायरस के ये स्वरूप ‘वाइल्ड कार्ड’ हैं. ऐसे में हम इस वायरस पर लगातार बारीकी से नजर बनाए हुए हैं, जिस तरह इसमें बदलाव होते हैं और जिस तरह ये रूप बदलता है. हालांकि, इस वायरस में बदलाव की अत्याधिक संभावनाएं हैं.

    उन्होंने कहा, ओमिक्रोन, सबसे ताजा चिंताजनक स्वरूप है और ये अंतिम चिंताजनक स्वरूप भी नहीं होगा. ऐसे में हमें एक बार फिर से ना केवल टीकाकरण का दायरा बढ़ाना होगा बल्कि प्रसार की रोकथाम के उपायों का पालन सुनिश्चित करना होगा. साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से बताया गया है कि, पिछले हफ्ते दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों में एक सप्ताह पहले के मुकाबले 17 फीसदी की कमी आई, जिसमें अमेरिका में 50 प्रतिशत की गिरावट शामिल है, जबकि वैश्विक स्तर पर मौतें सात फीसदी घट गईं.

    डब्ल्यूएचओ की साप्ताहिक रिपोर्ट से पता चलता है कि सार्स-कोव-2 वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़े आंकड़ों पर नजर रखने वाले अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म जीआईएसएआईडी के मुताबिक, लगभग 97 फीसदी नए मामले ओमिक्रोन, जबकि तीन प्रतिशत से थोड़े अधिक केस डेल्टा वेरिएंट के संक्रमण के हैं.

    डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर ओमीक्रोन वेरिएंट का प्रसार बढ़ा है और अब लगभग सभी देशों में इससे जुड़े मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि, जिन देशों ने शुरुआत में ओमिक्रोन वेरिएंट के कारण संक्रमण के मामलों में वृद्धि की जानकारी दी थी, उनमें से अधिकतर में जनवरी 2022 से नए मरीजों की संख्या में कमी आई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 44 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से कब्जा
    Next Article दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में बनेंगे इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.