Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूक्रेन में रूसी सेना के साथ जंग नहीं करेगा अमेरिका, रूस के लिए US का एयरस्पेस बंद: जो बाइडन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    यूक्रेन में रूसी सेना के साथ जंग नहीं करेगा अमेरिका, रूस के लिए US का एयरस्पेस बंद: जो बाइडन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. यूक्रेन पर रूस के हमले बुधवार को भी जारी है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूएस कांग्रेस को संबोधित किया. संबोधन में बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा की और पुतिन को ढुलमुल चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि तानाशाहों को हमेशा कीमत चुकानी पड़ती है. अगले ही पल बाइडन ने साफ कर दिया कि अमेरिकी सेना यूक्रेन की जंग में शामिल नहीं होगी.

    बाइडन के संबोधन के वक्त वहां यूक्रेनी राजदूत भी मौजूद रहे. बाइडन ने कहा कि अमेरिका की सेना रूस के साथ भिड़ेगी नहीं, लेकिन रूस को मनमानी नहीं करने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि अमेरिका रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रहा है.
    जो बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के हमले को विश्व शांति के लिए खतरा बताया है. बाइडन ने कहा- ‘रूस ने बिना किसी उकसावे के यूक्रेन पर हमला किया है. अमेरिका यूक्रेन के साथ है. पुतिन ने गलत कदम उठाया है. अपने संबोधन में जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तानाशाह बताया. बाइडन ने कहा कि पुतिन इस वक्त दुनिया से इतने अलग-थलग हो चुके हैं, जितना कि वह पहले कभी नहीं हुए. उन्होंने कहा कि यूरोपियन यूनियन के करीब 27 देश इस वक्त यूक्रेन के साथ हैं.

    राष्ट्रपति बाइडन ने रूस को चेताया कि यह युद्ध इतिहास में दर्ज होगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी नाटो की एक-एक इंच जमीन की रक्षा करेंगे.

    बाडइन ने कहा-पुतिन भले ही युद्ध के मैदान में बढ़त हासिल कर लें, लेकिन उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी. हम रूस को सबक सिखाएंगे. अमेरिकी संसद में बाइडन ने कहा कि अगर रूसी सेना पश्चिम की तरफ बढ़ेंगे, तो उन्हें करारा जवाब मिलेगा. हम यूक्रेन की जनता के साथ खड़े हैं. पुतिन ने सोच-समझकर यूक्रेन पर हमला किया है. पुतिन को किसी देश को छीनने नहीं देंगे. ये लोकतंत्र और तानाशाही के बीच की जंग है. हम पुतिन को मनमानी नहीं करने देंगे. बाइडन ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन को नहीं पता था कि यूक्रेन इतनी कड़ी चुनौती देगी. अमेरिका अपना हवाई क्षेत्र सभी रूसी फ्लाइट के लिए बंद करने का ऐलान करता है. पुतिन ने स्वतंत्र विश्व की सोच पर हमला किया. बाइडन ने कहा कि यूक्रेन को 1 अरब डॉलर की आर्थिक मदद अमेरिका और नाटो कर रहे हैं. हमारी सेना यूक्रेन में सीधे कोई दखल नहीं देगी. इसके अलावा हम यूक्रेन की हर संभव मदद करेंगे. नाटो सेना को वहां तैनात कर दिया है, जहां रूस का खतरा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी ने मैक्रों सहित कई यूरोपीय नेताओं से की बात, यूक्रेन में युद्ध के अंत की अपील दोहराई
    Next Article अवैध क्लीनिक में गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.