Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुनियादी ढांचे के विकास की योजनाएं आत्मनिर्भर भारत का नया आयाम खोलेंगी: पीएम मोदी
    Breaking News Headlines

    बुनियादी ढांचे के विकास की योजनाएं आत्मनिर्भर भारत का नया आयाम खोलेंगी: पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विशाखापत्तनम. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में कहा कि विशाखापत्तनम प्राचीन भारत का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह था. इसके जरिए दुनिया भर में व्यापार होता था. आज भी विशाखापत्तनम भारत में व्यापार का केंद्र है. हमने बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण अपनाया है. उन्होंने कहा कि विशाखापत्तनम अभी भी देश के व्यापार का केंद्र बिंदु बना हुआ है. ये योजनाएं आत्मनिर्भर भारत का नया आयाम खोलेंगी. पीएम मोदी ने कहा कि तेलूगु भाषी लोग बेहतर की तलाश में लगे रहते है.

     

    पीएम मोदी ने कहा कि हर क्षेत्र में आंध्र प्रदेश के लोगों ने अपना नाम बनाया है. यह उनके मिलनसार और खुशमिजाज स्वभाव के कारण है. आंध्र प्रदेश के लोग प्यार करने वाले स्वभाव के और उद्यमशील होते हैं. आज दुनिया के कोने-कोने और क्षेत्र में आंध्र प्रदेश के लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं.

     

    पीएम मोदी ने कहा कि ब्लू इकोनॉमी से जुड़ी अनंत संभावनाओं को साकार करने के लिए आज देश बड़े पैमाने पर प्रयास कर रहा है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन की महत्वाकांक्षी पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला शनिवार को रखी. रेल भूमि विकास प्राधिकरण की 446 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विशाखापत्तनम जल्द ही नए दक्षिण तटीय रेलवे जोन का मुख्यालय बनने वाला है.

     

    केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी इस अवसर पर मौजूद थे. ईपीसी पर आधारित इस परियोजना का लक्ष्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा मुहैया कराना है. पुनर्विकास के बाद स्टेशन पर अत्याधुनिक स्काई-वॉक होगा. जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म आदि पर पहुंचने में बहुत आसानी होगी. प्लेटफॉर्म के ऊपर एक रूफ प्लाजा बनाया जाएगा. जो प्रस्थान हॉल को साझा प्रतीक्षा कक्ष से जोड़ेगा, इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजधानी पटना सहित बिहार के 6 शहर देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल
    Next Article 1932 की खतियान का आधार मानक नहीं हो सकती है:सूर्य सिंह बेसरा

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.