Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजधानी पटना सहित बिहार के 6 शहर देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल
    Breaking News Headlines बिहार

    राजधानी पटना सहित बिहार के 6 शहर देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार की राजधानी पटना सहित बिहार के 6 प्रमुख शहर देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं. दिल्ली का एयर क्वलिटी इंडेक्स जहां 341 है, वहीं बिहार के मोतिहारी का 425, सीवान का 414, बेतिया का 408, दरभंगा का 397, बेगूसराय 390 , बक्सर, 387, सहरसा 367 जबकि पटना में 280 एयर क्वलिटी इंडेक्स रिकॉर्ड किया गया है.

     

    बिहार में वायु प्रदूषण की इस खराब हालत का सबसे बड़ा कारण पराली जलाने के साथ ही ठंड के कारण बढ़ती धुंध को बताया जा रहा है. हालांकि बिहार सरकार ने पराली जलाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है और लोगों से नहीं जलाने की अपील भी की है, लेकिन इसका असर नहीं होता हुआ दिखाई पड़ रहा है. बिहार में वायु प्रदूषण की खराब होती स्थिति लोगों के स्वास्थ्य पर खतरनाक असर कर रहा है.

     

    विशेषज्ञों का कहना है कि वायु प्रदूषण के जो हालात होते जा रहे हैं उससे शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं. सबसे पहले आंख प्रभावित होती है. आंखों में जलन शुरू हो जाती है. त्वचा में इचिंग जैसी समस्या हो सकती है. प्रदूषण ज्यादा होने से सबसे ज्यादा लंग्स प्रभावित होता है, वहीं हर्ट अटैक की समस्या भी उत्पन्न होती है. लोगों के प्रजनन क्षमता पर भी ये असर करता है.

     

    प्रदूषण से बचाव के लिए लोग घर से बाहर जब भी निकलें तो कोशिश करें की फुल बांह की कमीज पहनकर निकलें. लोग मास्क का प्रयोग जरूर करें. मास्क का इस्तेमाल सिफज़् कोरोना के लिए नहीं बल्कि वायु प्रदूषण से बचने के लिए भी करें. फल, सब्जियां, मीट-मछली खाते हैं तो अच्छी तरह से धोकर ही खाना चाहिए. गाड़ी के धुआं से जितना बच सके लोगों को बचना चाहिए.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिवालिया हो चुके क्रिप्टो एक्सचेंज के अकाउंट से ग्राहकों के 8000 करोड़ हुए गायब
    Next Article बुनियादी ढांचे के विकास की योजनाएं आत्मनिर्भर भारत का नया आयाम खोलेंगी: पीएम मोदी

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.