Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरदीबाजार पंचायत में SECL दीपका प्रबंधन के अवैध ड्रोन सर्वे पर ग्रामीणों का जबरदस्त विरोध, थाना परिसर का घेराव
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    हरदीबाजार पंचायत में SECL दीपका प्रबंधन के अवैध ड्रोन सर्वे पर ग्रामीणों का जबरदस्त विरोध, थाना परिसर का घेराव

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हरदीबाजार पंचायत में SECL दीपका प्रबंधन के अवैध ड्रोन सर्वे पर ग्रामीणों का जबरदस्त विरोध, थाना परिसर का घेराव

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    हरदीबाजार/कोरबा:-आज हरदीबाजार ग्राम पंचायत के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रतिनिधियों ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) दीपका प्रबंधन द्वारा हरदीबाजार थाना परिसर से कराए जा रहे ड्रोन सर्वे के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया ग्रामीणों ने घंटों तक थाना परिसर का घेराव किया और ड्रोन सर्वे बंद करो के नारे लगाए इस कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग की ।

    बिना अनुमति और अर्जन समस्याओं का पहले करो निराकरण, फिर सर्वे

    ग्रामीणों का कहना है कि यह सर्वे बिना ग्राम सभा की अनुमति और बिना ग्रामवासियों की सहमति के गुपचुप तरीके से किया जा रहा है जो कि अवैध और असंवैधानिक है ।

    ग्रामीणों ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (SDM) पाली को लिखित शिकायत भी सौंपी है जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित आपत्तियाँ और माँगे उठाई हैं ।

    ग्राम सभा की अवहेलना:- SECL ने ग्राम सभा या ग्रामवासियों की सहमति प्राप्त किए बिना सर्वे शुरू कर दिया है ।

    अधिकारों का हनन:- यह कार्रवाई भूमि-अधिग्रहण, मुआवजा, रोज़गार और पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के निराकरण से पहले की जा रही है जिससे ग्रामवासियों के गरिमा से जीने के अधिकार का हनन हो रहा है ।

    कानूनी आधार पर प्रश्न:- ग्रामीणों ने SECL से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि यह सर्वे किस आधार और किस कानून के तहत कराया जा रहा है ।

    प्रशासन की आड़:- ग्रामीणों ने अधिकारियों से सीधे प्रश्न किया कि SECL जो एक अनुषंगी कंपनी है को थाना परिसर जैसे संवेदनशील स्थान से सर्वे कराने की क्या आवश्यकता पड़ी? यह स्पष्ट रूप से प्रशासन की आड़ में खदान विस्तार करने की एक कोशिश है ।

    थाना परिसर का घेराव हरदीबाजार पंचायत में SECL दीपका प्रबंधन के अवैध ड्रोन सर्वे पर ग्रामीणों का जबरदस्त विरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडायनेमिक डीसी कर्ण सत्यार्थी के खिलाफ सोशल मीडिया पर नकारात्मक अभियान—क्यों सक्रिय हुए कुछ चेहरे?
    Next Article जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 20–21 दिसंबर को होटल रामाडा, बिस्टुपुर में ग़ज़ल, कविता, व्यंग्य और हिंदी की होगी धमाकेदार चर्चा

    Related Posts

    छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    August 25, 2026

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    August 24, 2026

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    August 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में दवा, उपकरण, बिजली और कर्मियों की मौजूदगी पर कसा शिकंजा

    झारखंड- बंगाल सीमावर्ती इलाके में तीन अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त

    बहरागोड़ा में चीनी के बढ़ते दाम से मिठाई कारोबार से लेकर घर की रसोई तक का बिगड़ा बजट

    ग्रामीणों ने काण्ड्रा पुलिस को भी घेरा, अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया

    काण्ड्रा में 75 साल की आस्था का उत्सव, दुर्गापूजा को मिलेगा भव्य स्वरूप

    पैगम्बर मोहम्मद की जयंती पर जमशेदपुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.