Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिवनी: ग्रामीणों ने बाघ के बच्चों को पत्थरों से मार-मारकर किया घायल
    Breaking News Headlines

    सिवनी: ग्रामीणों ने बाघ के बच्चों को पत्थरों से मार-मारकर किया घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिवनी. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में ग्रामीणों ने कथित तौर पर पत्थर मार-मार कर बाघ के दो शावकों को बुरी तरह घायल कर दिया हालांकि बाद में वन विभाग के अमले ने मौके पर पहुंच कर उन्हें बचा लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    घटना मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बेलगांव गांव के पास पीपर ताल तालाब पर हुई। उन्होंने कहा कि लगभग 14-15 महीने के ये दोनों शावक तालाब में पानी पीने के लिए पहुंच होंगे। तभी वहां तेंदूपत्ता तोड़ने वाले ग्रामीणों ने शावकों को देखने के बाद अन्य ग्रामीणों को भी बुला लिया। उन्होंने कहा कि कई ग्रामीण वहां लाठियों के साथ पहुंचे और झाड़ियों में छिपे दोनों बाघ शावकों को घेर लिया।
    कान्हा टाइगर रिजर्व भेजे गए शावक
    उद्दे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस व वन दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वन अधिकारी ने बताया कि पेंच टाइगर रिजर्व से बचाव दल दोपहर करीब 2.45 बजे मौके पर पहुंचा और एक घंटे तक चले अभियान के बाद दोनों शावकों को पकड़कर कान्हा टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। इस बीच, घटना का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें एक शावक लंगड़ाते हुए देखा गया जबकि लोगों के एक समूह को पत्थर मारते हुए देखा गया और कुछ अन्य लोगों को उन्हें रोकते हुए सुना जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्यात पर रोक के फैसले से व्यापारी नाराज, करोड़ों रुपये का गेंहू बंदरगाह पर अटका
    Next Article बड़ा बर्गर दिखाकर छोटा बेचती है मैकडॉनल्ड्स, अब देना पड़ सकता है हर्जाना

    Related Posts

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    May 13, 2025

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    May 13, 2025

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग ने मनाई रविन्द्र नाथ ठाकुर की जयंती

    टाटा स्टील फाउंडेशन ने युवाओं की सफलता को दी नई उड़ान

    झारखण्ड गैर सरकारी विद्यालय संघ फैसले को चुनौती देने के लिए पुनः उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा

    नवल टाटा हॉकी अकादमी में समर कैंप के दूसरे संस्करण का हुआ उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.