Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समय पर सीपीआर देकर पीड़ित की बचाई जा सकती है जान : डॉक्टर पंकज सचान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    समय पर सीपीआर देकर पीड़ित की बचाई जा सकती है जान : डॉक्टर पंकज सचान

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    समय पर सीपीआर देकर पीड़ित की बचाई जा सकती है जान : डॉक्टर पंकज सचान

    सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के सभागार में आज CII,यंग इंडियंस फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने आपात स्थिति में जीवन रक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। फेडरेशन के डॉक्टर पंकज सचान ने कहा कि उनकी संस्था यंग इंडियंस फेडरेशन नवाचार, जलवायु परिवर्तन और सड़क दुर्घटना जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है। श्री सचिन ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा फरिश्ते प्रोग्राम चलाया जा रहा है जहां सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को आपात स्थिति में सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

     

    श्री सचान ने बताया कि आपात स्थिति में अचेत व्यक्ति को 10 मिनट के अंदर सीपीआर देकर उनकी जान बचाई जा सकती है। सबसे पहले पीड़ित व्यक्ति को चिन्हित करना होता है, उनका पल्स देखा जाता है और ष्वसन प्रक्रिया देखी जाती है। इसके बाद सीपीआर दी जाती है। इन्होंने सीपीआर के लिए विद्यार्थियों को भी प्रशिक्षित किया। संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा हार्ट अटैक और हार्ट अरेस्ट के बारे में भी गहन जानकारी दी गई।

     

    श्री सचान ने दिल के मरीजों के अलावा पैरालिसिस अटैक से पीड़ित व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने पैरालिसिस के लक्षणों को बताया और कहा कि डेढ़ घंटे के अंदर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना आवश्यक होता है। श्री सचान ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को सुरक्षित तरीके से अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर तक पहुंचाने की भी जानकारी दी। बताया कि किस तरह से घायल व्यक्ति के जख्म की मरहम पट्टी कर उनके रक्त स्राव को कम किया जा सकता है। उन्होंने बर्न इंजरी के बारे में भी बताया कि किस तरह आग से घायल व्यक्ति की सहायता की जाती है। इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभागार में सभी अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव के प्रबंधन के लिए निर्देश जारी करने बिहार आ रहे हैं प्रधानमंत्री: तेजस्वी
    Next Article झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद कुमार गुप्ता के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.