Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में “वसंतोत्सव” कार्यक्रम आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड साहित्य

    तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में “वसंतोत्सव” कार्यक्रम आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में “वसंतोत्सव” कार्यक्रम आयोजित

     

    सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में *”वसंतोत्सव”* कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर नगर के सुप्रसिद्ध सुर साधक श्री त्रिलोचन सिंह ‘तराना’ एवं संगीत मर्मज्ञ श्री मिहिर बनर्जी को ” सारस्वत कला साधक शिरोमणि सम्मान – २०२३” से नवाजा गया । जिसके अन्तर्गत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, श्रीफल, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं ११०००/- (ग्यारह हजार) की नगद राशि प्रदान की गई ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी तथा संचालन मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी ने की । जबकि स्वागत वक्तव्य संस्थान के न्यासी श्री मुरलीधर केडिया एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष श्री विमल जालान द्वारा किया गया । मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में अरका जैन विश्वविद्यालय के निदेशक श्री अंगद तिवारी उपस्थित रहे ।

    कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन, पुष्पार्पण तथा श्री राजेन्द्र राज के सरस्वती वंदना से हुई ।
    तत्पश्चात् कार्यक्रम के दुसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत “साधो ऐसो ही दिन जात / काको नाम पतित पावन जग / राम का गुणगान करिये” पंकज झा के इस मधुर भजन प्रस्तुति से सभागार वसंतोत्सव के रंग में रंग गया । उन्होंने राग भैरवी, राग हमीर, राग विहाग, ख्याल ,

    टप्पा और डाॅ. सनातन दीप ने राग देश, राग भीम प्लासी, ठुमरी एवं राग दरबारी में भजनों की प्रस्तुति दी । सनत सरकार, अशोक दास, शाहिद अनवर, संतोष राय तथा अभिजीत ने विभिन्न वाद्य यंत्रों पर संगत किया । इसके पश्चात ‘रागिनी म्यूजिक अकादमी’ के कलाकारों द्वारा रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किये गये ।
    इस अवसर पर मुख्य रुप से सर्वश्री यमुना तिवारी ‘व्यथित’ , डाॅ. अजय कुमार ओझा, डाॅ रागिनी भूषण, डाॅ. शकुन्तला पाठक, अशोक पाठक ‘स्नेही’, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, वीणा पाण्डेय ‘भारती’ , सुरेश चन्द्र झा , नीता सागर चौधरी , मंजू ठाकुर, प्रकाश वदन मेहता, वरुण कुमार, ममता सिंह, वसंत जमशेदपुरी, बलबिन्दर सिंह , जितेश कुमार तिवारी सहित शताधिक साहित्यकारों की उपस्थिति रही ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article हिमकर श्याम को साहित्य शिखर सम्मान से जीना समूह ने किया सम्मानित

    Related Posts

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    June 22, 2026

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    June 22, 2026

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    ज्योति कुमारी बनी सप्लाई इंस्पेक्टर

    यूसिल तुरामडीह में रोजगार को लेकर बढ़ा विवाद, दलाली के विरोध में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, अर्जुन मुंडा का फूंका पुतला

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.