स्वामी विवेकानंद जी की जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस पर कई तरह के आयोजन
आज घाटशिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस पर कई तरह के आयोजित किये जिसमे प्रातः सुबह 8.30 बजे एन एस एस वोलुन्तीर्स द्वारा कॉलेज परिसर में और परिसर के बाहर सफाई कार्यक्रम चलाया गया, बिखरे प्लास्टिक और कचरों को साफ किया और स्वच्छता का संदेश दिया।
प्रातः 10 बजे कमरा संख्या p 6 में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसके विषय थे “युवा और राष्ट्र”
इसमें करीब 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
प्रातः 11 बजे महाविद्यालय के कमरा संख्या पी 6 में व्याख्यान की की शुरुआत हुई। मुख्य वक्ता के रूप जमशेदपुर से डॉ0 सुखचन्द्र झा ने अपने वक्तव्य रखे। उसके पहले प्रधान वक्त सहित कॉलेज के सभी शिक्षको और वोलुन्तीर्स ने स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपना श्रद्धांजलि दिया। स्वागत वक्तव्य इंचार्ज डॉ0 नरेश कुमार ने दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो0 इंदल पासवान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 पी के गुप्ता ने किया। प्रधान वक्ता ने विस्तार से विवेकानंद, राष्ट्रवाद और युवा पे अपना व्याख्यान दिया। और बताया कि विवेकानंद का सारा प्रयास अपने मातृभूमि के खोये हुए सम्मान को वापस पाने का था। वो अपने देश के कल्याण के साथ पूरे विश्व का कल्याण चाहते थे। वो एक महामानव थे जिनके आने भारत गौरवमयी हुआ।
मौके पर डॉ0 दिलचंद राम, डॉ एस पी सिंह, डॉ एस चंन्द्रा, प्रो0 विकाश मुंडा, डॉ0 संजेश तिवारी, डॉ0 कंचन सिन्हा, डॉ0 सींगो सोरेन, डॉ0 कनाई बारीक, प्रो0 माणिक मार्डी, प्रो0 बसंती मार्डी, प्रो0 मल्लिका शर्मा, प्रो0 डेजी सेवा, प्रो0 सपना आस, प्रो0 खुदीराम सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।