टीकाकरण काफी सरल और कारगर है, इससे घबराएं नहीं, टीकाकरण जरूर करवाएं : उपायुक्त
संवाददाता
जामताड़ा: मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने गांधी मैदान, जामताड़ा के क्लब भवन में बुजुर्गों एवं दिव्यांगो़ हेतु विशेष कोविड 19 टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया।
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस शिविर में 60 साल से ऊपर आयु के सभी बुजुर्गों का टीकाकरण किया जाना है जिन्होनें अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है। साथ ही इनमें 60 वर्ष से कम उम्र के वे लोग भी शामिल हो सकेंगे, जो शारीरिक या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण दिव्यांग हैं|टीकाकरण हेतु सत्र स्थल पर जरूरी व्यवस्थाएं की गई है। दिव्यंगों एवं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था और वैक्सीन लेने के बाद 30 मिनट के इंतजार की व्यवस्था भी सुनिश्चित किया गया है।इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों एवं टीकाकरण आए हुए बुजुर्गों से भी बात चीत कर उनका हौसला अफजाई किया।उन्होंने युवाओं एवं बुद्धिजीवी वर्ग से अपील किया कि जामताड़ा जिले में निर्धारित लक्ष्य के आलोक में लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए बुद्धिजीवी व युवा वर्ग आगे आएं एवं अन्य नागरिकों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करें।इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने तथा इस महामारी से बचाने के लिए सभी को टीकाकरण के लिए जागरूक होना चाहिए।उन्होंने लोगों को मोटिवेट किया कि कहा आप स्वयं टीका लगवाकर अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें।टीकाकरण काफी सरल और कारगर है। साथ ही बुजुर्गों को जागरूक करने के लिए प्रयास करेंगे।इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।

