Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड टनल हादसा: रैट माइनर्स कर रहे मैन्युअल ड्रिलिंग, 1.6 मीटर और आगे बढ़ा पाइप
    Breaking News Headlines

    उत्तराखंड टनल हादसा: रैट माइनर्स कर रहे मैन्युअल ड्रिलिंग, 1.6 मीटर और आगे बढ़ा पाइप

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उत्तरकाशी। सिल्कयारा-बारकोट सुरंग में फंसे 41 श्रमवीरों को निकालने के लिए तीन तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. वर्टिकल-हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग के साथ रैट माइनिंग भी जारी है. सुरंग में मलबे की 60 मीटर मोटी दीवार के पीछे फंसे 41 श्रमवीरों को बचाने के लिए मैन्युअल हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग जारी है. ये ड्रिलिंग पहाड़ के ऊपरी हिस्से से नीचे की ओर से की जा रही है. कहा जा रहा है कि करीब 30 से 35 मीटर की खुदाई हो चुकी है, जबकि 50 मीटर खुदाई और होनी है. उत्तरकाशी सुरंग रेस्क्यू में 1.6 मीटर की मैन्युअल ड्रिलिंग पूरी हुई. 1.6 मीटर तक पाइप डाला गया.

     

     

    12 नवंबर यानी दिवाली वाले दिन से सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए पहले अमेरिकी ऑगर मशीन से वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही थी. मलबे में 46.8 मीटर तक ड्रिलिंग के बाद मशीन का ब्लेड फंसने के बाद शुक्रवार को काम बंद हो गया था. उधर, हैदराबाद में एक चुनावी रैली में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सभी सरकारी एजेंसियां ​​श्रमिकों को बचाने के लिए 24 घंटे काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रकृति हमें लगातार चुनौतियां दे रही है, लेकिन हम मजबूती से खड़े हैं और चौबीसों घंटे प्रयास कर रहे हैं.

    सोमवार को ऑपरेशन को लेकर एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई. कहा गया कि वेल्डरों ने ऑगर मशीन के ब्लेड के मलबे में फंसने का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि मलबे में फंसे ब्लेड को हटा दिया गया है और अब रैट माइनिंग के जरिए मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. रैट माइनिंग के बारे में समझाते हुए विज्ञप्ति में कहा गया कि एक साथ तीन खननकर्मी पाइप के अंदर जाएंगे. एक ड्रिल करेगा, दूसरा गंदगी इकट्ठा करेगा और तीसरा ट्रॉली के माध्यम से गंदगी को पाइप के दूसरी तरफ धकेल देगा.

    क्या है रैट माइनिंग?
    रैट माइनिंग का संबंध सीधे तौर पर चूहों की तरह खुदाई से है. मतलब, छोटी सी जगह में धीरे-धीरे खुदाई करना. अब जब सुरंग के अंदर मलबे में मशीन के जरिए वर्टिकल खुदाई नहीं हो पा रही है, तो रैट माइनिंग का सहारा लिया जा रहा है. ये एक प्राचीन विधि है, जिसके जरिए कोयला खदान में चोरी से खनन किया जाता है. रैट माइनिंग करने वाले श्रमिक इतना बड़े आकार का होल या छेद कर देते हैं कि एक-एक कर कोई आदमी नीचे उतर सके और बाहर आ सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन के बाद अब ब्रिटेन ने दुनिया को डराया, इंसान में मिला यह खतरनाक वायरस
    Next Article नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी से मिले पूर्व कृषि मंत्री सत्यानन्द झा बाटुल, नेता प्रतिपक्ष ने पूछा क्षेत्र का हाल तो पूर्व मंत्री बाटुल ने कहा अवैध कारोबार चरम पर

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    May 20, 2026

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम से नई धुरी: बीजिंग-इस्लामाबाद बेचैन, भारत का उदय

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.