Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड: ऐतिहासिक प्राचीन गोपीनाथ मंदिर एक तरफ झुका, गर्भ से टपकने लगा पानी- दरारें आईं
    Breaking News Headlines धर्म

    उत्तराखंड: ऐतिहासिक प्राचीन गोपीनाथ मंदिर एक तरफ झुका, गर्भ से टपकने लगा पानी- दरारें आईं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उत्तराखंड: ऐतिहासिक प्राचीन गोपीनाथ मंदिर एक तरफ झुका, गर्भ से टपकने लगा पानी- दरारें आईं
    चमोली. उत्तराखंड के सबसे प्राचीनत्तम मंदिरों और विराट मंदिरों में एक चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में स्थित गोपीनाथ मंदिर के एक हिस्से में खिसकाव और मंदिर के पत्थरों के हिलने की चर्चा ने सबका ध्यान आकृष्ट किया है। गोपीनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट सहित अन्य पुजारियों ने गोपीनाथ मंदिर के एक क्षेत्र में खिसकाव आने और मंदिर के अंदर पानी टपकने पर चिंता प्रकट करते हुए पुरातत्व विभाग समेत सभी का ध्यान इस ओर ध्यान आकर्षित किया।

     

     

    गोपीनाथ गोपेश्वर के पुजारी हरीश भट्ट ने मंदिर के अस्तित्व पर खतरे की चिंता प्रकट की है। धर्म जगत से जुड़े लोगों का ध्यान और चिंता इस मामले पर बढ़ी है। मामले के संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने भी मंदिर का बाहरी तौर पर सर्वेक्षण किया है। गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर उत्तराखंड का ही नहीं उत्तर भारत के सबसे प्राचीनत्तम मंदिरों में एक हैं। उत्तराखंड के सबसे विशाल मंदिरों में गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर है।

     

     

    पुरातत्व विभाग के अभिलेख इस मंदिर को सातवीं सदी से लेकर नौवीं सदी का मंदिर बताते हैं। कुछ शोधकर्ताओं और पुरातत्व वेत्ताओं और इतिहास कारों के अनुसार यह मंदिर तीसरी सदी में फिर से निर्मित हुआ। उससे पूर्व भी यहां पर मंदिर था । गोपीनाथ गोपेश्वर के इस मंदिर की ऊंचाई 65 फीट से अधिक है। नागर शैली का यह मंदिर कत्यूरी साम्राज्य के समय बना। ऐसा इतिहासकार मानते हैं। भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार डा. यशवंत सिंह कटोच गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर को उत्तराखंड के प्राचीनतम मंदिरों में एक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण , पुरातत्व और इतिहास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मंदिर बताते हैं।

     

     

     

    भगवान शिव के मंदिरों में से सबसे प्राचीन मंदिर है गोपेश्वर गोपीनाथ का शिव मंदिर। मंदिर के गर्भ गृह में भगवान भोलेनाथ गोपीनाथ का दिव्य और पवित्र शिव लिंग साक्षात शिव स्वरूप है। पंडित मोहन प्रसाद भगवान गोपीनाथ के स्वरूप को साक्षात शिव बताते हैं।
    गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर को प्राचीन मंदिर निर्माण शैली में शिखर, गीर्वा, स्कंध , जंघा और पाद रूप में देखा जाता है। वर्तमान में इस मंदिर के स्कंध भाग के सूप नासिका क्षेत्र के खिसकने की बात सामने आयी है। मंदिर के अंदर विगत कई वर्षों से जरा सी बरसात में निरंतर पानी टपकने की शिकायत और चिंता से पुजारी लोग और धर्म जगत से जुड़े लोग पुरातत्व विभाग को अवगत करा चुके हैं। पुरातत्व विभाग वर्तमान में मंदिर के परिसर समेत अन्य क्षेत्र में मरम्मत कार्य भी कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबकरीद से पहले सीएम योगी बोले, तय स्थान पर ही हो कुर्बानी
    Next Article गोलमुरी :नाले में पानी भरने से हुए कटाव ,सटे घरों का दीवार ढहा, घरों का सामान क्षतिग्रस्त

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की आहूत बैठक संपन्न

    May 16, 2025

    वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा समिति के तत्वाधान में जामताड़ा सुभाष चौक से माँ चंचला चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया

    May 16, 2025

    सैल्यूट तिरंगा ने वृद्धा आश्रम में बुजुर्गो के बीच खाना वितरण किया

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की आहूत बैठक संपन्न

    वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा समिति के तत्वाधान में जामताड़ा सुभाष चौक से माँ चंचला चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया

    सैल्यूट तिरंगा ने वृद्धा आश्रम में बुजुर्गो के बीच खाना वितरण किया

    जनता दरबार में दिखने लगी है जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल

    विद्या भारती चिन्मया विद्यालय के बच्चे को अस्तित्व की तरफ से सम्मानित किया गया।

    विधानसभा अध्यक्ष से सिंथिया मैककैफ़्री यूनिसेफ की भारतीय प्रतिनिधि ने उनके कार्यालय कक्ष में भेंटवार्ता किया

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    अरुणाचली चाल है पाक के हक में चीन की बौखलाहट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.