Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता दरबार में दिखने लगी है जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल
    Breaking News Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां

    जनता दरबार में दिखने लगी है जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल

    Aman KumarBy Aman KumarMay 16, 2025Updated:May 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनता दरबार में दिखने लगी है जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल

    उपायुक्त जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से हुए अवगत, कई आवेदनों का हुआ त्वरित निष्पादन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने आमजनों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया । जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए 90 से ज्यादा नागरिकों ने व्यक्तिगत, सामाजिक, एवं प्रशासनिक समस्याओं से जुड़ी अपनी शिकायतें व मांग उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने गंभीरता से प्रत्येक आवेदक की बातों को सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इस दौरान शहरी क्षेत्र में पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी, स्कूल फीस में छूट, दुकान आवंटन, ज़मीन विवाद, मानगो में पेयजल समस्या, आय प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही देरी, म्यूटेशन रिविजन, आरक्षित कोटा में बच्चे का नामांकन, बालू , राशन कार्ड त्रुटियाँ, पेंशन स्वीकृति तथा कई अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं उपायुक्त के संज्ञान में लाई गईं। इनमें से कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही समाधान किया गया।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार एक सशक्त माध्यम है, जिससे आम जनता की समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचती हैं और उनका पारदर्शी व शीघ्र समाधान संभव होता है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक शिकायत का निवारण निर्धारित समयसीमा के भीतर हो। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों की गंभीरता से समीक्षा कर तय समय में उनका निष्पादन सुनिश्चित करें।

    जनता दरबार में दिखने लगी है जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्या भारती चिन्मया विद्यालय के बच्चे को अस्तित्व की तरफ से सम्मानित किया गया।
    Next Article सैल्यूट तिरंगा ने वृद्धा आश्रम में बुजुर्गो के बीच खाना वितरण किया

    Related Posts

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    October 13, 2026

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    October 13, 2026

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Beef Free Spin Multipliers: Wann sie gelten

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    हेमंत सोरेन से मिले मंत्री, सांसद-विधायक, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    परसुडीह APMC में सरकारी दुकानों-गोदामों के आवंटन पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग

    वनकाम झारखण्ड की मासिक गोष्ठी सम्पन्न

    नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वालों की अब खैर नहीं,चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की देखी गई बड़ी कार्रवाई!

    काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, शांति और सद्भाव का दिया संदेश

    नवरात्र में शहर की शांति भंग न करे भाजपा, लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे : नलिनी सिन्हा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.