Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश: आगरा में जामा मस्जिद में मांस रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से

    उत्तर प्रदेश: आगरा में जामा मस्जिद में मांस रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश: आगरा में जामा मस्जिद में मांस रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

     

    आगरा में पुलिस ने जामा मस्जिद में पशु के मांस का पैकेट रखने के आरोप में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान शहर के टीला नंदराम इलाके के निवासी नजरुद्दीन के रूप में हुई है।

    आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज 11 अप्रैल को थाना मंटोला क्षेत्र की मस्जिद में मांस का टुकड़ा मिलने की घटना पर गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी आदि की सहायता से तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।’’

    पुलिस उपायुक्त (शहर) सोनम कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस को सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि जामा मस्जिद में पशु का मांस मिला है। सूचना का संज्ञान लेते हुए जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची गई तो पता चला कि पशु के मांस से भरा पैकेट रात करीब साढ़े 11 से रात 12 बजे के बीच वहां रखा गया और उसके बाद वह व्यक्ति वहां से चला गया।’’

    सोनम कुमार ने बताया, ‘‘तुरंत ही मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया और मामले की जांच के लिए टीम गठित की गईं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की गई और कुछ सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) भी खंगाले गए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि पैकेट को मस्जिद तक लाने के लिए एक स्कूटी का इस्तेमाल किया गया था।

    कुमार ने बताया कि स्कूटी का पता लगाया गया और पुलिस उस दुकान पर पहुंची जहां से मांस खरीदा गया था। दुकानदार से पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस को नजरुद्दीन के बारे में पता चला। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वह फिलहाल जेल में है।

    आगरा के अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी ने कहा, ‘‘इस घटना में आरोपी नजरुद्दीन के साथ कितने लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, जामा मस्जिद में जुमा की नमाज के बाद कुछ लोगों ने हंगामा कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग शुरू कर दी। हंगामा ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

    माहौल को देखते हुए जामा मस्जिद और पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी सुरक्षा बल के साथ इलाके में गश्त कर रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश: आगरा में जामा मस्जिद में मांस रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में बिजली गिरने और ओलावृष्टि से मरने वालों की संख्या 61 हुई
    Next Article प्रतापसिंह भोसले ने महिलाओं के लिए पहला स्कूल शुरू किया, महात्मा फुले ने उनका अनुकरण किया: उदयनराजे

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.