Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा! बस और ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौके पर ही मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा! बस और ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौके पर ही मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. यूपी के बाराबंकी में सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां एक टूरिस्ट बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई. हादसा इतना भयंकर था कि 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 27 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. इनमें से 5 को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है. ये बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी.

    जानकारी के अनुसार बस और ट्रक दोनों तेज रफ्तार में थे. तभी एक मवेशी के बीच में आ जाने से बैलेंस बिगड़ गया और दोनों की बीच टक्कर हो गई. हादसा किसान पथ रिंग रोड़ पर हुआ है. घटना के बाद पुलिस प्रशासन लोगों को अस्पताल पहुंचाने में लगा है.

    9 लोगों की मौके पर ही मौत

    हादसा बाराबंकी के देवा थाना बबुरी गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि एक टूरिस्ट बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी. तभी सामने से एक ट्रक आ गया. ट्रक बालू से लदा हुआ था. वहीं बस में करीब 70 लोग यात्रा कर रहे थे. ट्रक और की टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई.

    मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे दिल्ली से बहराइच जा रही टूरिस्ट बस जैसे ही देवा कोतवाली क्षेत्र में किसान पथ पर बबुरी गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहा एक ट्रक अचानक बेकाबू होकर उससे टकरा गया. बस और ट्रक को काटकर घायलों को निकाला जा रहा है. सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर डॉक्‍टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया है. मरने वालों में रहमान (42) पुत्र निजामुद्दीन निवासी आलापुर बाराबंकी के अलावा किसी अन्‍य यात्री की अभी तक शिनाख्‍त नहीं हो सकी है.

    जेसीबी ने अलग किए जा रहे हैं बस और ट्रक

    पुलिस ने बताया कि हादसे में 27 लोग घायल हो हुए हैं. इनमें कई लोग गंभीर रूप से भी घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और राहत-बचाव कार्य में जुट गई.

    मौके पर एक जेसीबी भी पहुंची है. इसकी मदद से बस और ट्रक को अलग-अलग किया जा रहा है. टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस और ट्रक दोनों के परखच्चे उड़ गए. बस और का अगला हिस्सा पूरी तरह से कबाड़ बन चुका है. पुलिस अब पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किस वजह से हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुराने वाहनों को कबाड़ में देने के बाद नई गाड़ी खरीदने रोड टैक्स में मिलेगी 25 फीसदी की छ्रट
    Next Article 10 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.