Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन व भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों देश के बीच शिक्षा व रिसर्च के प्रति गंभीर : मेलिंडा पावेक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय शिक्षा

    अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन व भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों देश के बीच शिक्षा व रिसर्च के प्रति गंभीर : मेलिंडा पावेक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन व भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों देश के बीच शिक्षा व रिसर्च के प्रति गंभीर : मेलिंडा पावेक

    एक्सएलआरआई में आउटरिच विजिट पर पहुंची अमेरिकी महावाणिज्यदूत मेलिंडा पावेक, विद्यार्थियों व प्रोफेसरों से की बातचीत

    25 अगस्त को अमेरिकी महावाणिज्यदूत मेलिंडा पावेक आउटरिच विजिट के तहत एक्सएलआरआइ जमशेदपुर कैंपस पहुंची. इस दौरान उन्होंने एक्सएलआरआइ प्रबंधक, विद्यार्थियों और प्रोफेसरों से वार्ता की. साथ ही भारतीय व अमेरिकी शिक्षण संस्थानों के बीच साझा प्रयास से शिक्षा व रिसर्च को बढ़ाने देने पर बल दिया. इससे पूर्व एक्सएलआरआइ के डीन एकेडमिक्स प्रो. संजय पात्रो ने एक्सएलआरआइ में मौजूद कोर्स, उसकी विसारत व पूरी दुनिया के विभिन्न देश व शहरों में एक्सएलआरआइ के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों के होने की जानकारी दी. बताया कि अमेरिका के सिर्फ न्यूयॉर्क में एक्सएलआरआइ के करीब 400 पूर्ववर्ती विद्यार्थी कार्यरत हैं.

    अमेरिकी महावाणिज्यदूत मेलिंडा पावेक ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी व भारतीय शिक्षण संस्थानों में बेहतर शिक्षा व रिसर्च के प्रति गंभीर हैं. दोनों देशों के शिक्षा व रिसर्च को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने इसके लिए स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम को गति प्रदान करने की बात कही. कहा कि अमेरिका में फिलहाल करीब 20,000 भारतीय पढ़ाई कर रहे हैं, विकासशील छात्रों को अपने देश के प्रति अच्छी समझ भी है. पावेक ने कहा कि अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी का सपना है कि अधिक से अधिक अमेरिकी छात्र भारत आएं और वे भारत की विविधता, ऊर्जा यहां के लोगों के टैलेंट को करीब से जानें. स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम से दोनों देशों का ना सिर्फ फायदा होगी बल्कि हॉलिस्टिक ग्रोथ भी संभव होगा.

    विद्यार्थियों से बातचीत के क्रम में सुश्री मेलिंडा पावेक ने कहा कि हमारी एजुकेशनल सिस्टम व एकेडमिक कैलेंडर में काफी अंतर है. एकेडमिक कैलेंडर को साझा प्रयास से इस प्रकार से तैयार करने की आवश्यकता है कि भारत व अमेरिकी शिक्षण संस्थानों का कैलेंडर इस प्रकार हो कि दोनों देश के विद्यार्थी समर इंटर्नशिप पर अलग-अलग देशों में जा सकें. विभिन्न सेमेस्टर को भी नये सिरे से डिजाइन करने पर बल दिया.

    सुश्री मेलिंडा पावेक से एक प्रोफेसर ने पूछा कि अमेरिकी वीजा एप्लीकेशन प्रोॉसेस में देरी की क्या वजह है, इस सवाल का जवाब देते हुए मेलिंडा पावेक ने कहा कि यूएस मिशन इन इंडिया के लिए एजुकेशन एंड रिसर्च कोलैब्रेशन करना टॉप प्रायोरिटी है. वीजा टीम द्वारा कम से कम समय में वीजा के लिए इंटरव्यू लिया जाए, और उन्हें वीजा मिले इसके लिए कार्य किया जा रहा है. पहली बार वीजा लेने में तमाम दस्तावेजों की जांच व अन्य जांच में देर होती है, लेकिन वीजा प्रॉसेस को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाज को कानूनी क्षेत्र में जागरूक करने में विधि के छात्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाए: राजेश शुक्ल
    Next Article Jamshedpur:सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के शंख मैदान में होने वाले निर्माण कार्य का सूर्य मंदिर समिति ने किया विरोध, समिति के सदस्यों ने जिला उपायुक्त से मुलाकात कर जताई आपत्ति, निर्माण कार्य किसी अन्य जगह कराने का किया आग्रह

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.