Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाज को कानूनी क्षेत्र में जागरूक करने में विधि के छात्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाए: राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    समाज को कानूनी क्षेत्र में जागरूक करने में विधि के छात्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाए: राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाज को कानूनी क्षेत्र में जागरूक करने में विधि के छात्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाए: राजेश शुक्ल

     

    जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के एल एल बी 2022-25 सत्र का शुभारंभ

     

    जमशेदपुर कोऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के एल एल बी के 2022-25 सत्र का शुभारंभ झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के संस्थापक सिंडिकेट सदस्य श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज किया।

     

    श्री शुक्ल जो जमशेदपुर कोऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के चेयरमैन भी है ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने कहा था कि संभव की सीमा जानने का सिर्फ एक तरीका है ,असंभव के आगे निकल जाना। कानूनी क्षेत्र में भी हमे यह ध्यान रखना है और पीड़ित लोंगो को रास्ता बताना है। समाज मे कानूनी क्षेत्र में लोंगो को जागरूक करने में विधि के छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। जिसे उन्हें करना चाहिए।

     

    श्री शुक्ल ने कहा कि जमशेदपुर कोऑपरेटिव विधि महाविद्यालय 1970 से चल रहा है अब यह 53 बर्ष का हो गया है। इसे आधारभूत संरचना से परिपूर्ण किया जाएगा। यहा के छात्र सभी क्षेत्रों में आगे रहे है। इसके लिए शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास होंगा। विभिन्न विषयों पर सेमिनार और गोष्ठियों का आयोजन होंगा।

     

    श्री शुक्ल ने नए छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त किया कि वे संसाधनों से परिपूर्ण विधि महाविद्यालयो से मुकाबला करेंगे और को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय का नाम उच्चा करेंगे।इस अवसर पर महाविद्यालय की तरफ से प्राचार्य डॉ जीतेन्द्र कुमार ने श्री शुक्ल को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर श्री शुक्ल को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय की तरफ़ से सम्मानित किया।

     

    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमर कुमार सिंह ने कहा कि इस महाविद्यालय को आने वाले दिनों में बेहतर आधारभूत संरचना सुलभ कराने की दिशा में कार्य हो रहा है जिसमे कोल्हान विश्वविद्यालय के संस्थापक सिंडिकेट सदस्य श्री राजेश कुमार शुक्ल का सहयोग शानदार ढंग से मिल रहा है। उन्होंने श्री शुक्ल के विधि और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास की सराहना की। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि छात्रों को कानूनी विषयो पर मजबूत पकड़ रखनी होंगी। कक्षा में नियमित रहना होंगा। उन्होंने विधि शिक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा कि अब वकालत पेशे के द्वार कई तरफ खुले है प्रतिभाशाली छात्र के लिए क्रिमिनल, कॉरपोरेट, पेटेंट कानून, साइबर लॉ, फैमिली लॉ, बैंकिंग लॉ और टैक्स लॉ के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं है।

     

    श्री कुमार ने झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और कोल्हान विश्वविद्यालय के संस्थापक सिंडिकेट सदस्य श्री राजेश कुमार शुक्ल के द्वारा इस महाविद्यालय के उन्नयन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए श्री शुक्ल का आभार जताया।

    कार्यक्रम का संचालन विधि के प्राध्यापक डॉ संजीव कुमार विरूली ने करते हुए विधि शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों के लाभ से अवगत कराया।

    इस अवसर पर विधि के प्राध्यापक डॉ कमल कुमार शुक्ल, संजीव कुमार विरूली ,आनन्द कुमार ,राजू कुमार भगत ने भी अपने विचार राखेऔर छात्रों को विधि शिक्षा की उपयोगिता बताया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ आनंद कुमार ने किया। इस अवसर पर संविधान की रक्षा का संकल्प भी लिया गया और उद्देशिका को दोहराया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस सत्र शुभारंभ कार्यक्रम में सभी छात्रों ने भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया
    Next Article अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन व भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों देश के बीच शिक्षा व रिसर्च के प्रति गंभीर : मेलिंडा पावेक

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.