Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डिमना लेक के पास रिजॉर्ट में कथित सेक्स रैकेट की सूचना पर ग्रामीणों का हंगामा, 3 युवक और 3 युवतियां पकड़े गए
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डिमना लेक के पास रिजॉर्ट में कथित सेक्स रैकेट की सूचना पर ग्रामीणों का हंगामा, 3 युवक और 3 युवतियां पकड़े गए

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 10, 2026Updated:May 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डिमना लेक के पास रिजॉर्ट में कथित सेक्स रैकेट की सूचना पर ग्रामीणों का हंगामा, 3 युवक और 3 युवतियां पकड़े गए

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 10 मई 2026। डिमना लेक के पीछे स्थित लेक व्यू होटल एंड रिजॉर्ट रविवार को उस समय विवादों के केंद्र में आ गया, जब स्थानीय ग्रामीणों ने वहां कथित रूप से संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का आरोप लगाते हुए अचानक छापेमारी कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि रिजॉर्ट में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद गांव के लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंचे।

    ग्रामीणों ने होटल के विभिन्न कमरों की तलाशी ली, जहां से 3 युवक और 3 युवतियों को पकड़ा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सभी आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसके बाद ग्रामीणों ने सभी को होटल परिसर में ही रोक लिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। यह रिजॉर्ट बोड़ाम थाना क्षेत्र के गेरूआ गांव के समीप स्थित है।

    घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि जब पुलिस युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए थाना ले जाने लगी, तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों की मांग थी कि पुलिस लिखित रूप से कार्रवाई का आश्वासन दे तथा रिजॉर्ट संचालक को तत्काल मौके पर बुलाया जाए। इस दौरान काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा।

    ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह रिजॉर्ट अवैध गतिविधियों का अड्डा बन चुका है और यहां प्रतिदिन बाहरी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है। लोगों ने प्रशासन से रिजॉर्ट को बंद कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

    पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    शहर के अन्य इलाकों पर भी उठ रहे सवाल

    सूत्रों के अनुसार, जमशेदपुर के साकची और सोनारी क्षेत्र में भी इस प्रकार की गतिविधियों की चर्चा लंबे समय से होती रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली और सफेदपोश लोगों के संरक्षण में ऐसे कारोबार वर्षों से फल-फूल रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस और प्रशासन की नजर इन इलाकों तक कब पहुंचती है और क्या व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जाती है, या फिर यह मामला भी कुछ दिनों की चर्चा बनकर रह जाएगा।

    3 युवक और 3 युवतियां पकड़े गए डिमना लेक के पास रिजॉर्ट में कथित सेक्स रैकेट की सूचना पर ग्रामीणों का हंगामा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : काले
    Next Article सहयोग बहुभाषीय साहित्यिक संस्था की आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन

    Related Posts

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    June 25, 2026

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.