Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UP: स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया पद से इस्तीफा, अखिलेश को पत्र में लिखा, मेरी समझ से परे है कि..
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    UP: स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया पद से इस्तीफा, अखिलेश को पत्र में लिखा, मेरी समझ से परे है कि..

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लखनऊ. समाजवादी के पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अखिलेश यादव को पत्र भी लिखा जिसमें इस्तीफा देने की वजह का जिक्र किया है. मौर्य पिछले कई दिनों से पार्टी के अन्य नेताओं से नाराज चल रहे थे. हालांकि मौर्य सपा से एमएलसी बने रहेंगे. मौर्य ने पत्र में अखिलेश यादव के बयान से आहत होने की बात कही है.

     

     

    पच्चासी तो हमारा है, 15 में भी बंटवारा है

    मौर्य ने पत्र की शुरुआती में ही सपा में आने के मकसद का खुलासा करते हुए लिखा, जब से मैं समाजवादी पार्टी में सम्मिलित हुआ, लगातार जनाधार बढ़ाने की कोशिश की. सपा में शामिल होने के दिन ही मैंने नारा दिया था पच्चासी तो हमारा है, 15 में भी बंटवारा है. हमारे महापुरूषों ने भी इसी तरह की लाइन खींची थी.

    बिना किसी मांग के मुझे विधान परिषद में भेजा

    किंतु पार्टी द्वारा लगातार इस नारे को निष्प्रभावी करने एवं वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सैकड़ों प्रत्याशियों का पर्चा और सिंबल दाखिल होने के बाद अचानक प्रत्याशियों के बदलने के बावजूद भी पार्टी का जनाधार बढ़ाने में सफल रहे. उसी का परिणाम था कि सपा के पास जहां मात्र 45 विधायक थे, वहीं पर विधानसभा चुनाव 2022 के बाद यह संख्या 110 विधायकों की हो गई थी. फिर भी बिना किसी मांग के आपने मुझे विधान परिषद में भेजा और ठीक इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव बनाया. इस सम्मान के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद.

    पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए अपने तौर-तरीके जारी रखे

     

    मौर्य ने पत्र में आगे लिखा, पार्टी का जनाधार बढ़ाने का क्रम मैंने अपने तौर-तरीके से जारी रखा. इसी क्रम में मैंने आदिवासियों, दलितों व पिछड़ोंं को जगाकर और सावधान कर वापस लाने की कोशिश की तो पार्टी के ही कुछ छुटभैये व कुछ बड़े नेता मौर्य जी का निजी बयान है कहकर इस धार को कुंठित करने की कोशिश की. मैंने अन्यथा नहीं लिया. मैंने पाखंड व आडंबर पर प्रहार किया तो भी यही लोग फिर इसी प्रकार की बात कहते नजर आए. इसी अभियान के दौरान मुझे गोली मारने, हत्या कर देने, तलवार से सिर कलम करने, जीभ काटने, नाक-कान काटने, हाथ काटने की सुपारी भी दी गई. अनेकों बार जानलेवा हमले भी हुए, अपनी सुरक्षा की बिना चिंता किये हुए में अपने अभियान में निरंतर चलता रहा.

    राष्ट्रीय महासचिव का कोई भी बयान निजी कैसे

    हैरानी तो तब हुई जब पार्टी के वरिष्ठतम नेता चुप रहने के बजाय मौर्य जी का निजी बयान कहकर कार्यकर्ताओं के हौसले को तोडऩे की कोशिश की. मैं नहीं समझ पाया एक राष्ट्रीय महासचिव में हूं, जिसका कोई भी बयान निजी बयान हो जाता है और पार्टी के कुछ राष्ट्रीय महासचिव व नेता ऐसे भी हैं जिनका हर बयान पार्टी का हो जाता है. एक ही स्तर के पदाधिकारियों में कुछ का निजी और कुछ का पार्टी का बयान कैसे हो जाता है, यह समझ के परे है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुझे यकीन है कि कमिंस आईपीएल 2024 में हैदराबाद का नेतृत्व करेंगे: गावस्कर
    Next Article बंगाल राज्यपाल के काफिले को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, ड्राइवर हिरासत में

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.