Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप्र : सरकारी ज़मीन हड़पने के आरोप में कानपुर में पत्रकार गिरफ्तार
    Headlines उत्तर प्रदेश

    उप्र : सरकारी ज़मीन हड़पने के आरोप में कानपुर में पत्रकार गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उप्र : सरकारी ज़मीन हड़पने के आरोप में कानपुर में पत्रकार गिरफ्तार

    कानपुर:  कानपुर पुलिस ने स्थानीय समाचार चैनल से जुड़े एक पत्रकार को सिविल लाइंस इलाके में सरकारी जमीन हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि गिरफ्तारी शनिवार की रात की गयी।

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार पत्रकार और 13 अन्य लोगों के खिलाफ राजस्व लेखपाल और जमीन के कथित मालिक सैमुअल गुरुदेव सिंह ने कोतवाली पुलिस में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

     

     

    गिरफ्तार पत्रकार को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया जाएगा। उनके ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61 (2) आपराधिक साजिश, 74 (महिला की शील भंग करने के इरादे से उस पर आपराधिक बल का प्रयोग), 127 (2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 191 (2) दंगा, 308 (5) जबरन वसूली, 310 (2) डकैती, 324 (4) शरारत से नुकसान, 329 (4) घर में जबरन घुसना, 351 (2) आपराधिक धमकी, 352 जानबूझकर अपमान करना और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3/5 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) हरीश चंद्र ने पत्रकार की गिरफ्तारी की पुष्टि की, जिनके खिलाफ सरकारी जमीन हड़पने के आरोप में कोतवाली पुलिस में दो प्राथमिकी दर्ज हैं।

     

     

    उन्होंने बताया कि हरेंद्र मसीह, राहुल वर्मा, मॉरिस एरियल, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, अपर्णा एरियल, जितेश झा, मोहित बाजपेयी, संदीप, विक्की चार्ल्स, अब्बास और जितेंद्र समेत जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    ज़िलाधिकारी (डीएम) राकेश कुमार सिंह ने फोन पर पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि आरोपियों ने सिविल लाइंस इलाके में करीब 7500 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसकी कीमत 1000 करोड़ रुपये से अधिक है।

     

     

    डीएम ने बताया कि उन्होंने शहर के अपर ज़िलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व टीम भेजी, जिसने पाया कि जमीन सरकारी जमीन (नजूल) है और उसका पट्टा पहले ही समाप्त हो चुका है।

    उन्होंने कहा कि जमीन पट्टे पर दी गई थी, जिसे 25 साल के लिए नवीनीकृत भी किया गया था। यह पट्टा अब समाप्त हो चुका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर के आशुतोष आनंद को यूपीएससी सीएपीएफ की परीक्षा में मिला 85वां रैंक
    Next Article सपा ने नेता प्रतिपक्ष बनाने में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा की : मायावती

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.