Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में खेल-खेल में मासूम ने चबाया सांप का बच्चा, फिर यह हुआ हाल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी में खेल-खेल में मासूम ने चबाया सांप का बच्चा, फिर यह हुआ हाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    फर्रुखाबाद. यूपी के फर्रुखाबाद में एक आश्चर्यजनक घटना सामने आयी है. जिसमें घर में पुरानी दीवार के किनारे खेल रहे मासूम ने सांप के बच्चे को मुंह से चबा लिया. गले से उतरने से पहले ही पहुंची दादी ने मुंह देखा, तो होश उड़ गए. मर चुके सांप के बच्चे को पॉलिथीन में बंद करके बच्चे को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया. कुछ देर इलाज के बाद परिजन बच्चे को घर ले गए.

     

    मोहम्मदाबाद थाने के गांव मदनापुर निवासी दिनेश कुमार का साढ़े तीन साल का पुत्र अच्छे सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर में खेल रहा था. आंगन में एक दीवार पर प्लास्टर नहीं है. उसी के किनारे निकले एक सांप के बच्चे को पकड़कर मासूम ने अपने मुंह में रख लिया. उसने दांतों से उसे खूब चबाया. कुछ देर बाद ही उसकी दादी सुनीता पहुंची. मुंह चलाता देख उन्होंने मुंह में उंगली डालकर निकाला, तो सांप का बच्चा देख होश उड़ गए.

     

    घर में मौजूद छोटे पुत्र अंकित ने मरे सांप के बच्चे को पॉलिथीन में बंद किया और सुनीता के साथ मासूम को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे. इमरजेंसी में डॉ. मोहम्मद अलीम अंसारी ने बच्चे का परीक्षण किया. उसकी सेहत को पूरी तरह से सही देखा. काफी देर इलाज करने के बाद उसे स्वस्थ घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर घर चले गए. अंकित ने बताया कि मासूम अच्छे दूध ही पीता है. इसीलिए वह सांप के बच्चे को निगल नहीं पाया. अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. सांप का बच्चा मुंह में पूरी तरह से सफेद पड़ गया था. फिलहाल वह पूरी तरह से स्वस्थ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी ने की रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग, बोले- जिम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती सरकार
    Next Article बालासोर रेल हादसे की सीबीआई से जांच की सिफारिश, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा

    Related Posts

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    September 23, 2026

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    सिमरिया से राष्ट्रीय क्षितिज तक : दिनकर की विरासत

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.