Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहराइच: प्रधानी का चुनाव जीतने के बाद निकला जुलूस, लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    बहराइच: प्रधानी का चुनाव जीतने के बाद निकला जुलूस, लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहराइच. चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव जीतने के बाद जुलूस निकालने पर रोक लगा रखी है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के कई जिलों में विजयी प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला. बहराइच जिले में भी एक प्रधान ने जीत के बाद विजयी जुलूस निकाला. नेपाल बॉर्डर से सटे रुपईडीहा में निकाले गए इस जुलूस में जमकर नियमों की धज्जियां उड़ी और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. नारेबाजी का यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    जानकारी के मुताबिक घटना रुपईडीहा बाजार के चकिया मोड़ की बताई जा रही है. जुलूस के दौरान कुछ प्रधान समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. जिस जगह यह नारेबाजी की गई उसके पास ही कस्टम ऑफिस, थाना और एसएसबी की पोस्ट भी है. इसके बाद भी बेख़ौफ़ समर्थकों ने देश विरोधी नारे लगाए. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रधान समेत 100 समर्थकों पर महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

    सीओ नानपारा डॉ जंग बहादुर वर्मा ने बताया कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाले वीडियो को रुपईडीहा बाजार निवासी विजय सोनू नामक युवक ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था. ओरिजिनल वीडियो को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. सीओ ने बताया कि रुपईडीहा से हाजी अब्दुल कलीम प्रधानी का चुनाव जीते हैं. उनके जीत के समर्थन में ही जुलूस निकाला गया था. इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुरूप विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRLD अध्यक्ष अजीत सिंह का कोरोना से निधन
    Next Article अस्‍पतालों को हिदायत, ऑक्सीजन की कमी के झूठे चेतावनी संदेश न दें: दिल्‍ली हाईकोर्ट

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.