Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय ने प्रबुद्धजन सम्मलेन को किया संबोधित, औधोगिक विकास को बढ़ावा देने पर जोड़
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय ने प्रबुद्धजन सम्मलेन को किया संबोधित, औधोगिक विकास को बढ़ावा देने पर जोड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय ने प्रबुद्धजन सम्मलेन को किया संबोधित, औधोगिक विकास को बढ़ावा देने पर जोड़

    ■ बोले केंद्रीय मंत्री- ऑटोमोबाइल के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार कर रही प्रोत्साहन स्कीम लागू, एचईसी समेत भारी उधोगों के पुनरूद्धार का हो रहा प्रयास।

    जमशेदपुर। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने गुरुवार को शहर के प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव की अध्यक्षता में बिष्टुपुर के डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के सभागार में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री सह महानगर के प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी मुख्यरूप से शामिल हुए। अतिथियों ने भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय भारी उधोग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा अमर क्रांतिकारी के जीवन गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आजादी के अमृत महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मना रही है। उन्होंने कहा कि औधोगिक नगरी जमशेदपुर का स्वरूप पूरे दुनिया के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय है। आज देश में जहां अन्य दल जातिवाद और वंशवाद की राजनीति करती है तो वहीं भाजपा समग्र विकास की राजनीति करती है। कहा कि वर्षों पहले हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार पूर्ण कर रही है। उन्होंने कॉंग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को समझौता और गंठजोड़ की राजनीति पर केंद्रित दल बताया तो वहीं केंद्र की मोदी सरकार को जनाकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरने वाली सरकार बताया। डॉ महेंद्र पांडेय ने राज्य सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोरोनाकल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के संघीय ढांचे का सम्मान करते हुए सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से बात कर जो भी अभियान चलाया उनमें सभी मुख्यमंत्री की सहमति थी। एक सर्वानुमति बनाकर देशवासियों के लिए कार्य किया परंतु झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा इसपर टिप्पणी की गई। जो राजनीति में स्तरहीन और ओछी राजनीति को दर्शाता है। एक मुख्यमंत्री जैसे पद पर आसीन व्यक्ति को इस तरह की टिप्पणी शोभा नहीं देती है। वहीं, केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय ने कोरोनाकल में सेवा ही संगठन अभियान के तहत महानगर के कार्यकर्ताओं के सेवाकार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सरकार के प्रयास के अतिरिक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों की बढ़-चढ़कर मदद की। कोरोनाकल में राशन सामग्री, भोजन पैकेट एवं राहगीरों के लिए चप्पलो तक की व्यवस्था कार्यकर्ताओं ने की। परंतु अन्य दलों के लोग बंद कमरों से ट्वीट कर अपनी जिम्मेदारी पूर्ण करते नजर आए। डॉ महेंद्र पांडेय ने झारखंड में बढ़ रहे आपराधिक घटना एवं भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार में जो सुशासन, विकास और नेतृत्व स्थापित किये गए थे उसपर राज्य की महागठबंधन सरकार पानी फेरने में लगी है। आज प्रदेश में नक्सलवाद, उग्रवाद पाँव पसारने लगा है और खनिज सम्पदाओं की खुली लूट प्रारंभ हो गयी है।

    इस दौरान सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया ने जमशेदपुर और औधोगिक क्षेत्र आदित्यपुर में भारी उधोग लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र में मंदी आने से बेरोजगारी की समस्या बढ़ जाती है। इसपर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जमशेदपुर में ऑटो हब बनाने की दिशा में शहर के उद्यमियों के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। भारत सरकार पीएलआई (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम) के अंतर्गत उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं एवं प्रोत्साहन स्कीम लागू कर रही है। पीएलआई स्कीम के तहत घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने और आयात बिल में कटौती करने के लिए भारत सरकार ने डेढ़ लाख करोड़ का प्रावधान किया है, जिसमें 57 हजार करोड़ रुपये ऑटोमोबाइल एवं ऑटो कॉम्पोनेन्ट क्षेत्र के स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए खर्च किया जाना है। उन्होंने कहा कि ऑटो सेक्टर में लगातार विकास हो रहा है जिससे यहां के उद्यमी अगर बैटरी निर्माण के क्षेत्र में आगे आएंगे, तो सरकार उन्हें हरसंभव मदद करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में एचईसी समेत अन्य भारी उद्योगों के पुनरुद्धार के लिए सरकार प्रयास कर रही है।

    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर को ऑटो हब बनाने की मांग रखते हुए कहा कि शहर में इसके लिए सकारात्मक वातावरण है। क्षेत्र में रेल कोच, रक्षा समेत ट्रैक्टर का कारखाना खोला जा सकता है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री का विकास होने से देश के विश्व गुरु बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर मिनी इंडिया है जहां देश के सभी क्षेत्र के लोग निवास करते हैं। पूर्वोत्तर राज्य के लिए जमशेदपुर ऑटो हब बन सकता है, जिससे बड़े संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कॉंग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कॉंग्रेस के शासनकाल के दौरान ही देश की हाल खस्ता हो गयी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नयी शिक्षा नीति लाकर बहुत बड़ा व ऐतिहासिक कदम उठाया है।

    केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कदमा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पौधारोपण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के संग उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने सेवा समर्पण अभियान के तहत चलाए जा रहे जमशेदपुर महानगर के कार्यों के निमित्त जिला पदाधिकारियों एवं पूर्व जिला अध्यक्ष के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन हित में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

    इस दौरान विनय जायसवाल, अशोक भालोटिया, इंदर अग्रवाल, संतोष खैतान, राजेश कुमार शुक्ल, विजय मुनका, मुरलीधर केडिया, चंद्रकांत ज़तकिया, ज्ञान जायसवाल, डॉ सौरव चौधरी, एकता जायसवाल, हरिवल्लभ सिंह आरसी, अशोक मोदी, निर्मल काबरा, जगदीश खंडेलवाल, अनिल रिंगसिया, पवन अग्रहरि, करण ओझा, अरुण बांकरेवाल, विजय सिंह राणा, अरुण ठाकुर समेत पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article1 अक्टूबर को बाजार समिति बेगुसराय में अलग अलग हॉल में सभी पदों का होगा मतगणना- बीडीओ
    Next Article भाजमो युवा मोर्चा सीतारामडेरा मंडल का हुआ विस्तार 

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.