अंसार खान के नेतृत्व में जवाहर नगर रोड नंबर-14 में केवल लगाने का कार्य शुरू

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में जवाहर नगर रोड नंबर-14 में बिजली की केवल लगाने का कार्य शुरू किया गया।

अंसार खान ने बताया कि शनिवार को बिस्टुपुर स्थित झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) के महाप्रबंधक से मुलाकात कर मानगो क्षेत्र की बिजली समस्याओं की जानकारी दी गई थी। इस पर महाप्रबंधक ने तत्परता दिखाते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता कपिल रंजन तिग्गा को कार्यवाही करने का निर्देश दिया। निर्देश के बाद अभियंता द्वारा बिजली की केवल और लेबर मौके पर भेजे गए।

जवाहर नगर रोड पर बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे थे, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। केवल लगाने का काम शुरू होने पर स्थानीय बस्तीवासियों ने राहत की सांस ली।

इस मौके पर अंसार खान और क्षेत्रवासियों ने जेवीवीएनएल के महाप्रबंधक तथा कार्यपालक अभियंता का तहेदिल से आभार प्रकट किया। कार्य की शुरुआत के समय बस्ती से इसरार खान, मोहम्मद शकील, मोहम्मद आरजू खान, मोहम्मद यूनुस और मोहम्मद दानिश मौजूद रहे।

