राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक द्वारा शुरू किए गए Project ‘Device’ के तहत जिले में गुम मोबाइल की बरामदगी अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मंगलवार 26 मई 2026 को नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम हुए कुल 5 मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल की सहायता से बरामद किया गया।
बरामद किए गए मोबाइलों का सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक धारकों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक चांडिल तथा नीमडीह थाना प्रभारी संतोष तिवारी द्वारा सुपुर्द किया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल धारकों ने सरायकेला-खरसावां पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना थाना में दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि शीघ्र कार्रवाई संभव हो सके।

