तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार लड़की को मारी टक्कर, 4 किलोमीटर तक घसीटा मौके पर ही मौत
दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर स्कूटी सवार लड़की को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सवार 5 युवक लड़की को चार किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। कार सवार लड़कों ने लड़की को सामने से टक्कर मारी।
टक्कर की वजह से लड़की बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर ही लड़की की मौत हो गई। घटना 1 जनवरी के रात की है। लड़की की उम्र 20 साल बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।