जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह मे आयरन पैराडाइस जिम का उद्घाटन मशहूर बॉडी बिल्डर जॉन लुकस के द्वारा किया गया, यह जिम अत्याधुनिक मशीनों से लैस है.
कुल 8 हजार वर्ग फुट मे यह जिम है, जहाँ बॉडी बिल्डिंग के तमाम अत्याधुनिक मशीने लगाई गई है, इस क्षेत्र का यह सबसे बड़ा जिम है जहाँ युवा वर्ग बॉडी बिल्डिंग कर सकेंगे, इसके उद्घाटन समारोह मे विश्व के मशहूर बॉडी बिल्डर जॉन लुकस मौजूद रहे,
तमाम युवा वर्ग उनके साथ सेल्फी लेते दिखाई पड़े, उन्होंने जमशेदपुर को युवाओं का शहर बताया साथ ही सभी से अपने फिटनेस पर ध्यान देने की अपील भी की.

