Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात की, समर्थन का आश्वासन दिया : संजय सिंह
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात की, समर्थन का आश्वासन दिया : संजय सिंह

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात की, समर्थन का आश्वासन दिया : संजय सिंह

    नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर जाकर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत भी थे।

    ठाकरे की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और राघव चड्ढा भी मौजूद थे।

    सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘वे यहां केजरीवाल की पत्नी, उनके माता-पिता और बेटी से मिलने आए थे। मौजूदा हालात, तानाशाही पर चर्चाएं हुईं। केजरीवाल के मामले में कानून व्यवस्था के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि निचली अदालत का आदेश अपलोड होने से पहले उनकी जमानत पर रोक लगा दी गयी और फिर सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।’’

    सिंह ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) विपक्ष की आवाज दबाने के लिए उसके खिलाफ सरकारी हथिायार हैं।

    ‘आप’ नेता ने कहा, ‘‘हम तानाशाही के खिलाफ एक साथ मिलकर लड़ेंगे। उद्धव ने सुनीता भाभी और उनके परिवार को आश्वस्त किया कि हर कोई इस मुश्किल वक्त में उनके साथ है।’’

    बाद में, आदित्य ठाकरे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘…उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। हम उन ताकतों के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं जो भारत के ताने-बाने को नष्ट करना चाहती हैं। केंद्रीय एजेंसियां अरविंद केजरीवाल को निशाना बना रही हैं क्योंकि भाजपा को उनसे डर है। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारी लड़ाई जारी है।’’

    केजरीवाल की आप और ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) की घटक हैं।

    शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख विपक्षी गठबंधन के नेताओं से मिलने और महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं।

    उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात की समर्थन का आश्वासन दिया : संजय सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवक्फ विधेयक लोकसभा में पेश, संयुक्त समिति के पास भेजने का प्रस्ताव
    Next Article आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ओडिशा की पांच दिवसीय यात्रा पर भुवनेश्वर पहुंचे

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.