Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूएई के उप प्रधानमंत्री ने किया डीपी वर्ल्ड के न्हावा शेवा बिजनेस पार्क का उद्घाटन
    Headlines राष्ट्रीय

    यूएई के उप प्रधानमंत्री ने किया डीपी वर्ल्ड के न्हावा शेवा बिजनेस पार्क का उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूएई के उप प्रधानमंत्री ने किया डीपी वर्ल्ड के न्हावा शेवा बिजनेस पार्क का उद्घाटन

    संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने मुंबई में लॉजिस्टिक कंपनी डीपी वर्ल्ड के अत्याधुनिक मुक्त व्यापार भंडारण क्षेत्र (एफटीडब्ल्यूजेड)- न्हावा शेवा बिजनेस पार्क (एनएसबीपी) का उद्घाटन किया है। कंपनी ने शुक्रवार यह जानकारी दी।

    यूएई के उप प्रधानमंत्री आठ और नौ अप्रैल को भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर यहां आये थे।

    दुबई स्थित लॉजिस्टिक कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने 20 करोड़ डॉलर से अधिक के निवेश से भारत में तीन वैश्विक मुक्त व्यापार भंडारण क्षेत्र विकसित किए हैं।

    बयान के अनुसार, “रणनीतिक रूप से भारत के तटों के करीब स्थित भंडारण क्षेत्र उन्नत बुनियादी ढांचे, मजबूत भंडारण, विनियमन में आसानी और निर्बाध मूल्यवर्धित सेवाएं प्रदान करते हैं, जिससे परिचालन सरल हो जाता है।”

    शेख हमदान ने डीपी वर्ल्ड के समूह चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुल्तान अहमद बिन सुलेयम के साथ इस बिजनेस पार्क का दौरा किया।

    उद्घाटन के मौके पर दुबई के ‘क्राउन प्रिंस’ और यूएई के रक्षा मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे शेख हमदान ने कहा, “न्हावा शेवा बिजनेस पार्क जैसे विश्वस्तरीय लॉजिस्टिक्स अवसंरचना की स्थापना न केवल दोनों देशों के बीच व्यापार संपर्क को मजबूत करती है, बल्कि वृद्धि, नवाचार और स्थिरता के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण को भी मजबूत करती है।”

    डीपी वर्ल्ड के समूह चेयरमैन सुल्तान अहमद बिन सुलेयम ने कहा, “यूएई और भारत के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता पहले से ही द्विपक्षीय व्यापार को गति दे रहा है, और मुक्त व्यापार भंडारण क्षेत्र नेटवर्क अधिक दक्षता, स्थायित्व और पैमाने को सुनिश्चित करेगा।”

    मुंबई के पास स्थित न्हावा शेवा बिजनेस पार्क में 10 लाख वर्ग फुट भंडारण क्षेत्र है, जबकि अन्य 10 लाख वर्ग फुट की योजना बनाई जा रही है। यह विविध उद्योग जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष और तापमान नियंत्रित स्थान प्रदान करता है।

    इस बीच, डीपी वर्ल्ड ने बयान में कहा कि उसने दुबई में एक वैश्विक बी2बी (व्यापारियों के बीच) और बी2सी (खुदरा) बाजार भारत मार्ट का निर्माण शुरू कर दिया है। इसे भारतीय व्यवसायों और वैश्विक बाजारों के बीच व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए डिजायन किया गया है।

    कंपनी ने कहा कि उसने यूएई के उप प्रधानमंत्री, भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और डीपी वर्ल्ड के समूह चेयरमैन और सीईओ की मौजूदगी में परियोजना का मॉडल पेश किया।

    भारत मार्ट 2026 के अंत तक खुलने वाला है। यह 27 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। यह भारतीय एमएसएमई के लिए एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र के रूप में काम करेगा।

    यूएई के उप प्रधानमंत्री ने किया डीपी वर्ल्ड के न्हावा शेवा बिजनेस पार्क का उद्घाटन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर अखिल भारतीय तेलिक साहू महासभा ने सौंपा ज्ञापन
    Next Article गढ़वा में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से चार बच्चियों की मौत, छठी कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं दो युवतियां

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.