शहीद दिवस पर समाहरणालय सभागार में रखा गया दो मिनट का मौन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: 30 जनवरी 2026 को शहीद दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि शहीद दिवस हमें देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा हेतु शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करना आवश्यक है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

