Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की दो-दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति कल से जमशेदपुर में
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की दो-दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति कल से जमशेदपुर में

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की दो-दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति कल से जमशेदपुर में

    ● एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास सहित भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता रहेंगे मौजूद

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार से जमशेदपुर में आयोजित होगी। साकची स्थित धालभूम क्लब में प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं का जुटान होगा। बैठक को संबोधित करने के लिए बतौर मुख्य वक्ता एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रभारी माननीय श्रीमती कमला देवी पटले, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री भोला सिंह जी, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल जी सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। संबंधित जानकारी पूर्व मंत्री सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने जमशेदपुर परिसदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिये। श्री बाउरी ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग विषयक मामलों पर चर्चाएं की जायेगी। पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के क्रम में अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड की यूपीए गठबंधन सरकार अनुसूचित जाति को ठगने का कार्य कर रही है। यहाँ तक कि केंद्र सरकार द्वारा एससी के लिए बनी योजनाओं को झारखंड राज्य में लागू होने में अड़चनें उतपन्न कर रही है। संवाददाता सम्मेलन में अमर बाउरी, विमल बैठा, मुचिराम बाउरी, अजित कालिंदी मौजूद थे।

    ● दिवंगत भाजपा नेता हराधन दास के परिजनों से मिलेंगे लाल सिंह आर्य, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य शनिवार को शहर के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुबह साढ़े आठ बजे दिवंगत भाजपा नेता हराधन दास के बागुनहातु स्थित आवास पहुँचकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात सुबह साढ़े नौ बजे गोलमुरी में रामदेव बागान स्थित संत श्री रविदास जी के मंदिर में पौधारोपण करेंगे। इसके उपरांत पूर्वाह्न 11 बजे धालभूम क्लब में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर तीन बजे से धलाभूम क्लब में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विचार रखेंगे।

    ● कमला देवी पटले पहुंचीं शहर, गर्मजोशी से स्वागत

    अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मोर्चा की झारखंड प्रभारी कमला देवी पटले का शुक्रवार शाम जमशेदपुर पहुंची। शहर आगमन पर टाटानगर स्टेशन पर उनका भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गाजे-बाजे और फूल मालाओं द्वारा गर्मजोशी से अभिनंदन हुआ। स्वागत कार्यक्रम की अगुआई भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा ने किया। अभिनंद कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश महामंत्री रंजय भारती, प्रदेश मंत्री कमलेश राम, जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, सतीश मुखी, अशोक बेहरा, चंदन भारती सहित अन्य मौजूद थें

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधान अधिप्राप्ति शुरू
    Next Article महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का 14 नवंबर से 29 नवंबर तक जन जागरण अभियान  जिला वार प्रभारियों की गई नियुक्ति  प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वार रूम की स्थापना : राकेश तिवारी

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.