हाई अलर्ट जोन के चुटिया थाना क्षेत्र के एक होटल से दो शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस
रांची-बकरीद और सावन के पवित्र महीने को लेकर रांची पुलिस पूरे रांची में हाई अलर्ट जोन घोषित कर रखा है।शनिवार को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया गया था। बावजूद इसके शहर के एक होटल से दो लोगों की शव मिलने से सनसनी फैल गई है।मामला चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सरकारी बस स्टैंड के बगल के शिवालिक होटल की है। यहां दो लोग ठहरे थे।जहां दोनों की शव बरामद हुई है।होटल संचालक चुटिया थाना को सूचना दी।पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दिया है। एसपी अंसुमन,डीएसपी दीपक कुमार भी पहुंचे और पूछताछ कर रहे हैं।फिलहाल अभी तक पुलिस के आनुसार दोनों शव पिता पुत्र के रुप में हुई है। शंका व्यक्त किया जा रहा है कि अपराधियों ने ही होटल में ठहरे इन पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या कर दिया होगा। दोनों मृतक हजारीबाग के इचाक के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मृतकों की पहचान नागेश्वर महतो और उसके पुत्र अभिषेक महतो के रूप में हुई है।हलांकि यह हत्या है या और कुछ जांच के बाद ही खुलासा होगा।पुलिस सीसीटीवी फुटेज व फॉरंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने जुटी हुई है।