Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबू दास पर हुए फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में
    Breaking News अपराध सरायकेला-खरसावां

    बाबू दास पर हुए फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बाबू दास पर हुए फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया :बीते सात फरवरी की रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के सापड़ा स्थित देशी ढाबा के समीप बाबू दास पर फायरिंग मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी अजय बहादुर उर्फ अज्जू थापा और आनंद दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।

     

    उसके पास से पुलिस ने कांड में प्रयुक्त देसी पिस्तौल भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बावत एक प्रेस वार्ता कर जिले के आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि उंक्त कांड के उद्भेदन को लेकर एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

     

    उन्होंने बताया कि उंक्त कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है। विदित है कि बीते गुरुवार की देर रात सापड़ा स्थित एक देसी ढाबा में घुसकर अजय बहादुर उर्फ अज्जू थापा एवं आनंद दुबे ने बाबू दास पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उक्त हमले में बाबू दास को कुल सात गोलियां लगी जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मीहो गया था। उसका इलाज टीएमएच में इलाज चल रहा है। हमला के बाद एक स्विफ्ट डिजायर कार में सभी हमलावर भाग गए थे।

     

     

    उसी दौरान एनएच 33 पर चिल्गू के समीप स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने सभी चेकनाकों पर जबरदस्त घेराबंदी कर रखी थी जिससे अपराधी भाग पाने में सफल नहीं हुए। अंततः दोनों नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि अज्जू थापा कुख्यात अपराध कर्मी संतोष थापा का रिश्तेदार है। इस मामले में संतोष थापा और देवशीष दास को भी पुलिस ढूंढ रही है। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे हैं। छापेमारी टीम में एसडीपीओ के साथ आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, पुअनि अलम चांद महतो, विनोद टुडू, रविकांत पराशर, हवलदार सहदेव यादव, आरक्षी नीतीश कुमार पांडेय शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजयंती पर तिलका माझी को विधायक संजीव ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article हमेशा प्रेरणादायक रहेगा बाबा तिलका का संघर्ष: समीर मोहंती

    Related Posts

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    June 4, 2026

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.