Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुर्की-सीरिया में भूकंप से 15 हजार मौतें, 2015 के बाद सबसे बड़ी तबाही, कई देशों ने भेजी राहत सामग्री
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    तुर्की-सीरिया में भूकंप से 15 हजार मौतें, 2015 के बाद सबसे बड़ी तबाही, कई देशों ने भेजी राहत सामग्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तुर्की-सीरिया में आए सोमवार को तीव्र गति के भूकंप के चलते 15 हजार से अधिक लोगों की जानें चली गईं. 50 हजार से अधिक लोग घायल हो गए. मलबे के नीचे फंसी जिंदगियां अभी भी मदद की बाट खोज रही हैं. रिपोर्ट केतुर्की भूकम्प मुताबिक करीब 1 लाख लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीमें भी हैं. अधिकांश तौर पर सीरिया में मलबे के नीचे फंसे हुए लोगों तक मदद नहीं पहुंच पा रही है. भारत, चीन और अमेरिका सहित कई देश तुर्की-सीरिया की मदद करने में जुटे हुए हैं.

     

    इस बीच, तुर्किये के अलग-अलग शहरों में बार-बार भूकंप के झटके भी महसूस किए जा रहे हैं। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार, रात में 12 बजे के बाद से सुबह सात बजकर 14 मिनट के बीच पांच बार अलग-अलग समय पर भूकंप के झटके आए। इनकी तीव्रता 4.4 से 4.5 के बीच रही। उधर, भारत ने तुर्किये में भूकंप प्रभावित लोगों की मदद के लिए ‘ऑपरेशन दोस्त’ चलाया है। इसके जरिए भारत ने तुर्किये के लोगों की मदद तेज कर दी है। सेना, एयरफोर्स के जवान, एनडीआरएफ ऑर डॉक्टर्स की टीम तुर्किये भेजी गई है। बड़े पैमाने पर राहत सामग्री भी भेजी गई है।

    तुर्किये सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक यहां 12 हजार 391 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 62 हजार 914 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे भी हैं, जिनकी हालत काफी गंभीर है। वहीं, सीरियाई सरकार के अनुसार, देश में अब तक 2,992 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 1730 लोगों की मौत नॉर्थ वेस्ट के अलागवादी क्षेत्रों में हुई है, जबकि 1262 मौतें सरकार के कब्जे वाले इलाके में। 10 हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

     

    तुर्की भूकम्प1

    तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने बुधवार को राहत-बचाव के काम में सरकार की कमियों को स्वीकार किया। कहा कि राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। दुनिया के अन्य देशों से मदद भी मिल रही है। सबके प्रयास से देश को इस संकट से उबारेंगे। तुर्किये सरकार के अनुसार, बारिश और ठंड के मौसम के चलते राहत कार्य प्रभावित हुए हैं, लेकिन फिर भी कोशिशों में तेजी लाई गई है।

    तुर्किये और सीरिया में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। हजारों की संख्या में लोगों के घर जमींदोज हो गए। लोग बेघर हो गए। बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई और कई ऐसे हैं जो अभी भी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। इस बीच, जो जिंदा बच गए उनकी हालत भी काफी दयनीय हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, बेघर हो चुके लोगों को कड़कती ठंड में सड़कों पर रात गुजारना पड़ रहा है। सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं दी जा रही है। न खाने को है और न ठंड से बचने का कोई उपाय। लोग भूखे-प्यासे दिनरात अपनों की तलाश में जुटे हैं। गजियानटेप में इस समय मौसम -5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान के बाड़मेर में बड़ा हादसा, झोपड़ी में लगी आग, 3 मासूम बच्चे जिंदा जले, हड़कंप मचा
    Next Article पीएम मोदी के जैकेट की वाहवाही, स्कार्फ पर ट्रोल हो गए मल्लिकार्जुन खड़गे

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.