Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रक्तदान शिविर लगाकर आधुनिक पावर में दी गयी संस्थापक को श्रद्धांजलि
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रक्तदान शिविर लगाकर आधुनिक पावर में दी गयी संस्थापक को श्रद्धांजलि

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रक्तदान शिविर लगाकर आधुनिक पावर में दी गयी संस्थापक को श्रद्धांजलि

    86 यूनिट रक्त संग्रह, ग्रामीणों व कर्मचारियों ने शिविर में बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
    संस्थापक दिवस के मौके पर आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड में कंपनी के संस्थापक स्वर्गीय महादेव प्रसाद अग्रवाल की याद में रक्त दान शिविर आयोजित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गयी। गुरुवार को कारखाना परिसर में 86 यूनिट रक्त संग्रह कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया।

     

    सरायकेला जिला के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादन करने वाली कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड में रक्त दान शिविर में ग्रामीणों और कर्मचारीयों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर शिविर को सफल बनाया। इस अवसर पर रक्तवीरों ने 86 यूनिट रक्त दान किया।
    रक्तदान शिविर का आयोजन आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी ने गैर सरकारी संस्था वोलेंटियर ब्लड डोनर एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से कंपनी परिसर में स्थित स्वास्थ केंद्र ‘जीवनदायिनी’ में किया गया।

     

    कंपनी के निदेशक निर्मल कुमार अग्रवाल ने शिविर में शामिल सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा की रक्तदान के समान और कोई दूसरा नहीं है, यह महादान है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने कहा, सभी रक्तदाताओं ने समाज के प्रति अपना अमूल्य योगदान देकर नायक होने का ओहदा हासिल किया है, वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं।
    इस शिविर में पिंड्राबेड़ा, रामजीवनपुर, बडाहरिहरपुर, श्रीरामपुर, छोटाहरिहरपुर, पदमपुर आदि गांव के अलावा आधुनिक पावर के कर्मचारियों व अधिकारीयों ने समाज के लिए पुनीत कार्य में अपना योगदान कर लोगों के लिए मिसाल पेश की। आधुनिक पावर, सी.एस.आर. विभाग के संजीत सिन्हा ने सभी आगंतुकों का सहृदय धन्यवाद ज्ञापन किया विशेष तौर पर अनिल सरदार का धन्यवाद किया जिनके प्रयासों के कारण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

     

     

    इससे पूर्व, निदेशक निर्मल कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में कर्मचारियों और अधिकारीयों ने कंपनी के संस्थापक स्वर्गीय महादेव प्रसाद अग्रवाल की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताये हुए मार्ग और सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एस के परवेज़ ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध शराब की बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, 42 बोतल शराब बरामद, होटल संचालक गिरफ्तार
    Next Article जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.