Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 24, 2024Updated:October 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के नामांकन में उमरा जनसैलाब

    बन्ना गुप्ता ने मतदाताओं से जमशेदपुर पश्चिम एवं पूर्वी दोनों सीट पर कांग्रेस पार्टी को जिताने का आग्रह किया

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार बन्ना गुप्ता के नामांकन सभा का आयोजन आमबगान मैदान साकची में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा में इंडिया गठबंधन के सभी दल के नेताओं ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराया।
    कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओं ने हजारों की संख्या में शामिल होकर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बन्ना गुप्ता को समर्थन दिया।

     

    नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुझे जमशेदपुर पश्चिम के लोगों ने आशीर्वाद देकर विधायक बनाया और कांग्रेस पार्टी ने मंत्री बनाकर सेवा का मौका दिया। जब मैं जमशेदपुर के जनता के लिए विकास का कार्य में फ्लाईओवर निर्माण का कार्य कराने लगा तो एक बुद्धिमान ने हसी उठाकर कहा कि फ्लाईओवर नही बनेगा। लेकिन आप के आशीर्वाद से बहुत तेज गति से फ्लाईओवर निर्माण हो रहा है। अब मानगो और साकची के लोगों जाम से निजात मिलेगा, यहाँ से भाजपा के मुख्यमंत्री भी थे, लेकिन एमजीएम अस्पताल का बदहाली नही सुधार पाई, लेकिन मैने एमजीएम का पुनर्निर्माण के लिए 400 करोड रुपए से निर्माण कार्य द्रुतगति से प्रारंभ कराया। अब जमशेदपुर के निवासी को उच्च स्तरीय चिकित्सा बहुत जल्द मिलेगी। इस विकास के कार्य को एक नेता लगातार रुकवाने का कार्य कर रहे थे। आप सभी फिर से कांग्रेस पार्टी का साथ दें और मुझे आशीर्वाद दिजिए। जमशेदपुर पश्चिम एवं पूर्वी से दोनो सीट पर कांग्रेस पार्टी को जिताने का आग्रह किया।

     

     

    मुख्य अतिथि सप्तगिरी शंकर उल्का ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को भारी बहुमत से साथ देकर विजयी बनाए।
    सभा में मुख्य अतिथि के रूप में ओडिसा के सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का सह प्रभारी झारखण्ड प्रदेश, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, वरिष्ठ नेता झामुमो कुणाल षाडंगी, मोहन कर्मकार, राजू गिरी, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, परविंदरसिंह, मानगो अध्यक्ष फतेह चन्द्र टुडू, कदमा अध्यक्ष अभिजीत सोरेन, बबन राय, राजद अध्यक्ष सुभाष यादव, सीपीआई सचिव अम्बुज ठाकुर, माले नेता ओम प्रकाश सिंह, राजद युवा अध्यक्ष चिंटू पाण्डेय, राजद ओबीसी अध्यक्ष रमेश साहू, बबन यादव, रामेश्वर पासवान, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस चेयरमैन जोसाई मार्डी, उपेन्द्र शर्मा ने संबोधित किया।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में गुड्डू गुप्ता, कदमा सोनारी प्रखण्ड अध्यक्ष बबुआ झा, प्रभात ठाकुर, संजय तिवारी, आलम भाई, अजय मिश्र, बबन शुक्ल, हन्ने भाई, मोती खान, शाहनवाज अहमद, रेयाज खान, अजमेरी खान, अख्तर भाई, पप्पू सिंह उज्जैन, अखिलेश सिंह, संजय
    शर्मा, नितेश मित्तल, अली रजा खान, गुलाम भाई, जे पी साहू, बंटी शर्मा, संतोष सिंह, राखाल सोरेन, के पी रविशंकर, इंतिखाब, शहजाद खान, अनिल सिंह, महेंद्र सिंह, उषा यादव, ऊषा सिंह, पुनीता चौधरी, सीताराम चौधरी, बेलाल गुफरानी सहित हजारो महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

     

     

    सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण में ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, चन्द्रभान सिंह, नन्दलाल सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, मनोहर सिंह, राज किशोर यादव, अवधेश सिंह, कमलेश कुमार पाण्डेय, शफीअहमद खान, रामलाल प्रसाद पासवान, आशीष ठाकुर, अजय मंडल, जबिह उल्लाह, सोमेन मंडल, सतीश सरदार, अमित श्रीवास्तव, अतुल गुप्ता, सैलेन्द्र सिंह, राजा ओझा, सामंता कुमार, विन्दा प्रसाद, अमर कुमार मिश्र, अशोक सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, सीताराम चौधरी
    धन्यवाद ज्ञापन संजय सिंह आजाद ने दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरक्तदान शिविर लगाकर आधुनिक पावर में दी गयी संस्थापक को श्रद्धांजलि
    Next Article  झारखंड सरकार के निर्देशानुसार 25 अक्टूबर को जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालय रहेंगे बंद

    Related Posts

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    January 15, 2026

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    जदयू ने किया मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार

    श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में 17 को श्री दुर्गा  सप्तशती तथा सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ  पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.