Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदिवासी समाज नाराज-भाजपा नेत्री की गिरफ्तारी एससी/एसटी एक्ट की धारा जोड़ने की मांग वरना होगा आंदोलन
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    आदिवासी समाज नाराज-भाजपा नेत्री की गिरफ्तारी एससी/एसटी एक्ट की धारा जोड़ने की मांग वरना होगा आंदोलन

    News DeskBy News DeskJune 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • उधर भाजपा नेत्री व सहयोगी पहुंचे एसपी कार्यालय, लगे है बचाव की जुगत में

    राष्ट्र संवाद(छःग)

    कमाल अहमद

    छःग/कोरबा : बांकीमोगरा थाना परिसर में ग्राम बरेडिमुड़ा निवासी आदिवासी किसान के साथ भाजपा नेत्री एवं उनके सहयोगियों द्वारा की गई मारपीट पर सर्व आदिवासी समाज सामने आया है इस मामले ने तूल पकड़ने के साथ ही राजनीति के रंग भी अख्तियार कर लिया है रामपुर के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया ने जहां पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है वहीं भाजपा के पदाधिकारी ज्योति महंत के समर्थन में सोशल मीडिया पर सामने आया है इधर आदिवासी समाज ने थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा तो दूसरी तरफ ज्योति महंत अपने साथियों के साथ भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष को संग लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नजर आई भावी गिरफ्तारी ने इन्हें चिंतित कर दिया है ।

    सर्व आदिवासी समाज कोरबा ने पुलिस प्रशासन से सवाल किया है कि क्या छत्तीसगढ़ पुलिस अब राजनीतिक दबाव में कानून की रक्षा के बजाय उसका मखौल उड़ाने वालों का संरक्षण करने लगी है? 7 जून 2025 को बरेडिमुड़ा निवासी एक आदिवासी किसान बलवंत सिंह कंवर के साथ भाजपा नेत्री ज्योति महंत एवं उसके साथियों द्वारा रावणभाठा मैदान मार्ग पर गाली-गलौच करते हुए जातिगत टिप्पणी कर मारपीट की गई घसीटते जबरन करते हुए थाना लाया गया और चौंकाने वाली बात यह है कि थाना परिसर के भीतर भाजपा नेत्री एवं उनके सहयोगियों ने पीड़ित के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की ।

    वीडियो में भाजपा नेत्री द्वारा अपमानजनक अभद्र एवं जातिवादी भाषा का प्रयोग साफ सुना और देखा जा सकता है इस दौरान पुलिस ने ना तो पीड़ित को सुरक्षा दी और ना ही किसी भी प्रकार से हस्तक्षेप कर कानून व्यवस्था का पालन करवाया इससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस प्रशासन ने एक राजनीतिक प्रभावशाली व्यक्ति को कानून से ऊपर मान लिया है इतना ही नहीं पीड़ित किसान से समझौता के नाम पर 4500 रुपये तक के अवैध वसूली भी की गई जो यहां साबित करता है कि थाना परिसर अब न्याय का केंद्र नहीं बल्कि भ्रष्टाचार और दबंगई का अड्डा बनता जा रहा है ।

    सर्व आदिवासी समाज कोरबा की ओर से निम्नलिखित मांग की गई है:-
    01 भाजपा नेत्री ज्योति महंत एवं उनके साथियों पर एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम एवं भारतीय दंड सहित संगत धाराओं के अंतर्गत तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए ।
    02 आदिवासी किसान को पुलिस सुरक्षा चिकित्सा सहायता एवं 1 लाख रुपये मुआवजा अविलंब प्रदान किया जाए ।
    03 थाना परिसर की सीसीटीवी फुटेज को सबूत के रूप में सुरक्षित रखकर जांच में शामिल किया जाए ।
    04 थाना बांकीमोंगरा की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ताकि भविष्य में किसी निर्दोष आदिवासी के साथ इस प्रकार की बर्बरता ना हो ।

    यदि प्रशासन इस घटना पर मौन बना रहा और निष्पक्ष कार्यवाही नहीं की गई तो सर्व आदिवासी समाज जिला स्तर पर उग्र जन आंदोलन शुरू करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं पूरे आदिवासी समाज की अस्मिता पर हमला है हम यह अपमान सहन नहीं करेंगे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में 70 से अधिक नागरिकों की समस्याएं सुनीं
    Next Article चंद्रबाबू नायडू की जनसंख्या नीति और दक्षिण भारत की सियासी दुविधा

    Related Posts

    झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर नगर एसपी बने ललित मीणा, ग्रामीण एसपी बने शुभम कुमार खंडेलवाल

    April 18, 2026

    राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला

    April 18, 2026

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    April 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर नगर एसपी बने ललित मीणा, ग्रामीण एसपी बने शुभम कुमार खंडेलवाल

    राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

    पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग 

    बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुरू, लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

    जमशेदपुर के बिरसानगर में पीएम आवास योजना के आवंटन में हो रही देरी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने विधायक कल्पना सोरेन से की मुलाकात

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव का परिणाम घोषित, इआरसी में सुनील प्रसाद हुए विजयी , विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत 

    जमशेदपुर में बढ़ी हुई बिजली दर और बिजली संकट के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, जेबीवीएनएल के कार्यालय पर किया आक्रोश प्रदर्शन, बढ़ी बिजली दर वापस लेने की मांग की

    केपीएल का शानदार आगाज, किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.