Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज देश में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहां पर हिंदी को बोला व समझ ना जाता हो
    Breaking News झारखंड

    आज देश में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहां पर हिंदी को बोला व समझ ना जाता हो

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आज देश में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहां पर हिंदी को बोला व समझ ना जाता हो
    चिरेका मे राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 156वीं बैठक : हिंदी में प्रशंसनीय कार्य हेतु पांच चिरेकाकर्मी पुरस्कृत

    ओम शर्मा, चित्तरंजन: चिरेका महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा की अध्यक्षता में 26 जून 2024 को चिरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 156वीं बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर महाकवि,संत और समाज सुधारक कबीर दास की स्मृति में उनकी जयंती मनाई गई। महाप्रबंधक सहित प्रमुख विभाग के अध्यक्ष, वरीय अधिकारी ने कबीर दास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

     

     

    बैठक में मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर हामिद अख्तर सहित प्रमुख विभागों के अध्यक्ष और राजभाषा विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित थे। इस दौरान महाप्रबंधक के कर कमलों के द्वारा गृह पत्रिका अजय धारा के नए अंक का विमोचन किया गया। बैठक का संचालन राजभाषा अधिकारी डॉ.मधुसूदन दत्त ने किया। इस मौके पर राजभाषा में प्रशंसनीय कार्य हेतु संजय कुमार, वरिष्ठ लिपिक सह टंकक/अभिकल्प और विकास केंद्र कार्यालय,अरबिंद कुमार सिंह,कनिष्ठ आशुलिपिक/ लेखा विभाग,डॉ.चंद्रशेखर दत्त,स्नातकोत्तर शिक्षक एवं अभिषेक चौधरी,वरिष्ठ लिपिक/चिकित्सा विभाग और संजीव कुमार सिंह,कनिष्ठ लिपिक सह टंकक/ जन संपर्क विभाग को महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया।

     

     

    भुसावल में आयोजित अखिल भारतीय रेल हिंदी वाक प्रतियोगिता 2023 में चिरेका की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले कल्याण मुखर्जी, कनिष्ठ लिपिक/ उप महाप्रबंधक कार्यालय को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें बैठक के दौरान बधाई दी गई। बैठक में निर्धारित मानक कार्य सूची पर विचार विमर्श किए गए।

     

     

     

    बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री मल्होत्रा ने अपने अभिभाषण में कहा कि हिंदी भाषा अपने में अनेकों विशेषताएं समाहित किए हुए हैं। आज देश में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहां पर हिंदी को बोला व समझ ना जाता हो। रेलवे के प्रत्येक क्षेत्र में भी हिंदी प्रमुख भूमिका निभा रही है। हिंदी भाषा रेलवे को जन सामान्य से जोड़ती है और रेल की प्रगति में अत्यंत सहायक है। उन्होंने यह भी आग्रह है कि हिंदी का कार्य करते समय हिंदी के सरल और प्रचलित शब्दों का प्रयोग करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति मुर्मू ने सशक्त भारत के लिए सैन्यबलों में आधुनिकता एवं आत्मनिर्भरता पर बल दिया
    Next Article सदर अस्पताल में मातु शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण माह का विटामिन ए अर्धवार्षिक चक्र का उद्घाटन

    Related Posts

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    July 2, 2026

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    स्वर्गीय हिमांशु के ससुराल मानगो में मातम। 21 वर्षीय रिचा के लिए सजाया हुआ सपना टूटा -राजू सिंह ( पिता)

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    हिमांशु हत्याकांड, बढ़ते अपराध, प्रशासनिक विफलता और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

    सरयू राय के नेतृत्व में बिष्टुपुर में निकला मशाल जुलूस

    तीन भारत-पाक युद्धों के दौरान परिवार की बनीं मजबूत आधारशिला, श्रीमती किस्मत देवी पंचतत्व में विलीन

    पोटका विधानसभा को बचाने के लिए अब जनजागरण और जनआंदोलन की आवश्यकता है::दुखनी सोरेन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.