*आज बिरसा नगर मंडल में स्वामी विवेकानंद को नमन किया गया*
जमशेदपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष मनीष पांडे की अध्यक्षता में आज बिरसानगर जोन वन बी में संकट हरण हनुमान मंदिर में स्वामी विवेकानंद जी का जयंती मनाया गया जिसमें मुख्य रुप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल भाजपा बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष बबलू गोप जी की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाया गया उनके चित्र पर पुष्प माला डालकर उनके विचारों को नमन किया गया
बिरसा नगर मंडल के अध्यक्ष बबलू गोप ने कहा स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि जिस पल मुझे यह ज्ञात हो गया कि हर मानव के हृदय में भगवान हैं तभी से मैं अपने सामने आने वाले हर व्यक्ति में ईश्वर की छवि देखने लगा हूं और उसी पल मैं हर बंधन से छूट गया। हर उस चीज से जो बंद रखती है, धूमिल हो जाती है और मैं तो आजाद हूं। अपने ज्ञानमय विचारो से सभी को प्रभावित किया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा स्वामी विवेकानंद जी ने कहा
एक समय में एक काम करो,
और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
पूरे जोश भरे उल्लास से कहा संयुक्त राज्य अमेरिका में 1893 की विश्व धर्म संसद में अपने अभूतपूर्व भाषण के लिए जाने जाते हैं , जिसमें उन्होंने अमेरिका में हिंदू धर्म का परिचय दिया और धार्मिक सहिष्णुता और कट्टरता को समाप्त करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन मनीष पांडे ने किया धन्यवाद ज्ञापन सौरव ने किया
इस कार्यक्रम मुख्य रूप से भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी बिरसा नगर के मंडल प्रभारी अमित सिंह, बापन बनर्जी ,निर्मल,दिनेश, लॉ सिंह,प्रशांत , सूरज प्रमाणिक, गणेश, मुख्य रूप से कार्यकर्ता भी उपस्थित थे