Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी से तीरथांकर सिंह सरदार को मिला सतत आमदनी का जरिया
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी से तीरथांकर सिंह सरदार को मिला सतत आमदनी का जरिया

    Aman KumarBy Aman KumarJune 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी से तीरथांकर सिंह सरदार को मिला सतत आमदनी का जरिया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका प्रखंड के चाकरी पंचायत अंतर्गत किसानडीह टोला निवासी तीरथांकर सिंह सरदार ने वर्ष 2019-20 में मनरेगा के अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 1 एकड़ भूमि पर आम बागवानी की शुरुआत की। सरकारी योजना के तहत इस बागवानी कार्य में तकनीकी मार्गदर्शन, गड्ढा खुदाई, पौधारोपण, ट्री गार्ड, सिंचाई एवं देखभाल हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

    बागवानी योजना का परिणाम वर्ष 2024 में सामने आया, जब उनके बागान से पहली बार आम का उत्पादन हुआ। All Seasons Farm Fresh कंपनी द्वारा सीधे खेत से फसल खरीदी गई, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई और लाभुक को उचित मूल्य मिला। शुरुआती दौर में 1 क्विंटल आम की खरीद की गई और भुगतान सीधे खेत पर ही ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जिससे पारदर्शिता बनी रही।

    कंपनी द्वारा माल के प्रबंधन हेतु परिवहन (ट्रांसपोर्ट) का खर्च स्वयं वहन किया गया, जिससे किसान को अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं उठाना पड़ा। इस प्रक्रिया से तीरथांकर सिंह सरदार को बाजार तक पहुंच मिली और एक स्थायी आय का स्रोत भी विकसित हुआ।

    यह सफलता न केवल तीरथांकर सरदार के लिए बल्कि आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जिससे यह प्रमाणित होता है कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन और बाजार से सीधा जुड़ाव ग्रामीण किसानों की आर्थिक स्थिति में बदलाव ला सकता है।

    बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी से तीरथांकर सिंह सरदार को मिला सतत आमदनी का जरिया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन लगातार सातवीं बार रघुनाथ पांडेय बने अध्यक्ष, पूरी टीम का कब्जा
    Next Article कोई भी गांव-टोला विद्युत आपूर्ति से वंचित नहीं रहे, विद्युत कनेक्शन से छूटे गांवों में समयसीमा के भीतर विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित करें: उपायु

    Related Posts

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    August 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

    August 12, 2026

    सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार हाईवा; चालक गंभीर

    August 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

    सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार हाईवा; चालक गंभीर

    टाटा संस में नेतृत्व परिवर्तन की दस्तक

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    हेमंत सोरेन के ट्वीट और लाठीचार्ज के बीच झारखंड के छात्रों का दर्द

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – ललित गर्ग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.