Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला कॉलेज में तीन दिवसीय युवा उत्सव का समापन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर

    घाटशिला कॉलेज में तीन दिवसीय युवा उत्सव का समापन

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती को तीन दिवसीय युवा उत्सव के रूप में 11 से 13 जनवरी तक मनाया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन और दर्शन पर भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 346 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

     

    भाषण प्रतियोगिता में इंटरमीडिएट सेक्शन से प्रिया अधिकारी को प्रथम तथा अनामिका भकत को द्वितीय स्थान मिला। वहीं स्नातक कक्षा की अनुष्का दता प्रथम, उत्पल प्रधान को द्वितीय तथा रंजीत हेंब्रम को तृतीय स्थान मिला। इसके निर्णायक मंडल में डॉ संदीप चंद्र, डॉ एस पी सिंह, डॉ कुमार विशाल एवं डॉ कन्हाई बारीक शामिल थे।
    निबंध प्रतियोगिता में इंटरमीडिएट से रिद्धि रानी प्रथम, मनीष सोरेन द्वितीय एवं इंदुमती दलाई को तृतीय स्थान मिला, जबकि यूजी-पीजी कक्षा से अर्चना हांसदा प्रथम, रोहित कर्मकार द्वितीय तथा नीतू राउत को तृतीय स्थान मिला। इसके निर्णायक मंडल में डॉ डी सी राम, प्रो इंदल पासवान एवं प्रो महेश्वर प्रमाणिक शामिल थे।
    चित्रांकन प्रतियोगिता में इंटरमीडिएट शाखा की प्रतिमा हंसदा प्रथम, जयदीप अधिकारी द्वितीय एवं नओमी चौधरी को तृतीय स्थान मिला। जबकि यूजी-पीजी कक्षा से सजल कुमार सीट प्रथम, वास्ता बेसरा द्वितीय एवं अनुष्का दत्ता को तृतीय स्थान मिला। इसके निर्णायक मंडल में डॉ पी के गुप्ता, डेजी सेवा एवं मल्लिका शर्मा शामिल थी।
    तीन दिवसीय इस युवा उत्सव के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं दर्शन को आम लोगों तक पहुंचाया गया। इसके साथ घाटशिला कॉलेज के छात्रों में छिपी प्रतिभाओं को भी जानने तथा उससे आगे लाने का अवसर मिला। प्राचार्य डॉ चौधरी ने यह भी कहा कि सभी विजेताओं को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा। समापन समारोह में काफी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सआईटीई गम्हरिया ने छात्र संसाधन केंद्र का उद्घाटन
    Next Article मकर पर्व पर नूतनडीह गांव में मिलन समारोह का आयोजन, , मैदान सज_ धज कर तैयार ,खेल_ कूद समेत कई प्रतियोगिता आयोजित

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.